• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान खुश है मगर उनके नाम पर दलाली करने वाले परेशान हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर महापंचायत पर तंज कसा और कहा कि किसान खुश हैं मगर उनके नाम पर दलाली करने वाले परेशान हैं। इसी बीच उन्होंने अब्बाजान का मुद्दा एक फिर से उठाया। कहा कि मुस्लिम वोट की ख्वाहिश रखने वालों को अब्बाजान से परेशानी क्यों है।

उन्होंने कहा कि यूपी में धरती पुत्र आए और बेदखल हो गए। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा की सरकार ने किसानों की हित में काम किए, चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराया। वर्षों से लटकी बाढ़ सागर परियोजना के पूरा होने से किसानों को इसका लाभ होगा।

कमच्छा स्थित बीएचयू के शिक्षा संकाय के चाणक्य सभागार में कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब दुनिया भर में लोग काशी, आयोध्या और मथुरा आने में संकोच करते थे। मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण में प्रत्यक्ष मौजूद रहकर दुनिया के सामने भारत के एजेंडे को रखा।

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा घेरने का ऐलान, प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में यूपी की छवि दंगा प्रदेश, भ्रष्टाचार सहित खराब माहौल से रहने लायक नहीं थी। यूपी का नाम सुनकर कई योग्य नौजवानों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता था। मगर, सबकी सामूहिकता का परिणाम है कि यूपी ने दुनिया में छवि बदली है। आने वाले पांच साल में यूपी की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से ज्यादा होगी।

सीएम ने कहा कि काशी प्रदेश के विकास की धुरी है और यहां के विजन को अब देश और दुनिया भी हाथों हाथ लेती है। उन्होंने कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र किया और कहा कि हर मुश्किल में सरकार ने जनहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें 1947 से चल रही हैं मगर, उनका एजेंडा तय नहीं हो पाता था। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज कुंभ का सनातन परंपरा के अनुसार आयोजन और काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन ने हमारी मंशा को जाहिर किया। सरकार की नीयत से ही उसकी भावी योजनाओं का पता लगता है।

राजधानी में मेगा वैक्सीनेशन कैंप आज, मुस्लिम महिलाओं ने वैक्सीन में दिखायी रुचि

मुख्यमंत्री ने वर्ष 1916 में महात्मा गांधी की काशी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बापू ने काशी विश्वनाथ में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा था कि यहां कैसे हिंदू रहते हैं। महात्मा गांधी के नाम पर सत्ता हासिल करने वालों की लंबी सूची है, मगर उनके विजन पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही भव्य काशी विश्वनाथ धाम का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की तरह मां विंध्यवासिनी का भी भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या और ब्रज में भी काशी के विजन को लागू किया जा रहा है।

Tags: abba jaanbjp varanasicm yogicm yogi adityanathcm yogi in varanasicm yogi on muslimcm yogi on muslimscm yogi varanasi visitcm yogi varanasi visit todaycm yogi visit varanasiganga cruise varanasikashi to chunar cruiseKisan MahapanchayatLatest Varanasi News in Hindimuzaffarnagar mahapanchayatprabudh jan sammelanPrabudh sammelanpurvanchal samman samarohup bjp prabuddh sammelanVaranasi Hindi SamacharVaranasi News in Hindiकिसान महापंचायतपूर्वांचल सम्मान समारोहप्रबुद्ध जन सम्मेलनमहापंचायतमुजफ्फरनगर महापंचायतसीएम योगीसीएम योगी वाराणसी
Previous Post

बोतल जैसा दिखता है ये पेड़, प्राचीन काल में इस खतरनाक काम में होता था इस्तेमाल

Next Post

बंपर डिस्काउंट : मात्र 7,499 में मिल रहा रियलमी का ये महंगा फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
realmi mobile

बंपर डिस्काउंट : मात्र 7,499 में मिल रहा रियलमी का ये महंगा फोन

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन पर SC सख्त, कहा- प्रदर्शन की मांग करने का कोई मतलब नहीं

01/10/2021
Arbi Fry

अब घुइयां छीलते समय नहीं होगी हाथों में खुजली, ट्राई करें ये टिप्स

14/11/2024
cyber crime

फर्जी फेसबुक अकाउंट से भाजपा नेता से मांगे रुपये, साइबर सेल को सौंपी जांच

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version