• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान नेता राकेश टिकैत आज पहुंचेंगे जींद, महापंचायत में लेंगे हिस्सा

Writer D by Writer D
03/02/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान नेता राकेश टिकैत आज महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के जींद जिले में पहुंचेंगे। राकेश टिकैत का गांव कंडेला और खटकड़ टोल प्लाजा दो जगह कार्यक्रम रखा गया है। ग्रामीणों ने टिकैत के कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

टिकैत खटकड़ टोल प्लाजा पर बांगर एरिया के लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं कंडेला गांव  में महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस महापंचायत में हरियामा की खापें और किसान नेता जुटेंगे। कंडेला खाप के प्रधान टेक राम कंडेला ने इस बारे में जानकारी दी।

टिकैत के अलावा कई खाप नेता भी इसमें शामिल होंगे। टेक राम कंडेला ने कहा कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए यह बड़ा जमावड़ा होगा। करीब दो दशक पहले हरियाणा में किसानों का आंदोलन चलाने वाली कंडेला खाप ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को अपना समर्थन दिया है। दूसरी खाप ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। टेकराम कंडेला ने कहा कि बुधवार के कार्यक्रम में कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग की जाएगी।

अमेजन के CEO जेफ बेजोस ने दिया इस्तीफा, अब एंडी जेसी संभालेंगे जिम्मेदारी

गौरतलब है की जब टिकैत भावुक हुए थे तो कंडेला गांव के लोगो ने जींद चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया था जिसके बाद पूरे हरियाणा भर से किसान आंदोलन को समर्थन मिला था और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच गए थे। जींद जिले ने किसान आंदोलन में नए सिरे से जान फूंकी है। आज हरियाणा के जींद में किसान आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

इधर, किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए पानीपत जिले के नौल्था खंड में 12 गांव के किसानों ने मंगलवार को एक पंचायत आयोजित की। पंचायत में बराह खाप के लोगों ने इकट्ठे होकर निर्णय लिया कि अब गांव से अलग-अलग सिंधु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में जाने की बजाए बारह खाप की कमेटी के नेतृत्व में किसान आंदोलन में भाग लेंगे। साथ ही प्रत्येक गांव से कमेटी में 5 लोगों को शामिल करने का फरमान सुनाया है। इसके साथ ही सिंधु बॉर्डर पर अलग तंबू लगाने के खर्च की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया है।

Tags: farmer protestKisan andolanNational newsRakesh Tikait
Previous Post

अमेजन के CEO जेफ बेजोस ने दिया इस्तीफा, अब एंडी जेसी संभालेंगे जिम्मेदारी

Next Post

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
Next Post
constable body found hanging

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Hair Fall

टूटते-गिरते बालों की समस्या दूर करेगा ये तेल

06/06/2026
lucknow_district_jail

जेल अधीक्षक की लापरवाही से कैदी फरार, DIG जेल को नहीं मिला कोई दोषी अफसर

23/04/2021
Bajrangi Bhaijaan's Munni danced to Salman Khan's song, video went viral

सालमान खाना के गाने पर थिरकी बजरंगी भाईजान की मुन्नी, वीडियो हुआ वायरल

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version