• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी से ज्यादा समझदार हैं देश का किसान : राहुल गांधी

Desk by Desk
19/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों कृषि कानून खत्म करने की किसानों की मांग पूरी नहीं करने पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वह बातचीत के बहाने उन्हें थकाना चाहते हैं, लेकिन आंदोलन कर रहे किसान मोदी से ज्यादा समझदार हैं। वह थकने व भटकने वाले नहीं हैं और न ही किसी के बहकावे में आने वाले हैं।

LIVE: देश के 62 करोड़ मेहनती किसान-मज़दूर के लिए न्याय की माँग के संबंध में मेरी पत्रकार वार्ता। https://t.co/hXaxdRD4DW

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 19, 2021

राहुल गांधी आज तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी पार्टी का एक बुकलेट जारी किए है। इसके बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे जेपी नड्डा द्वारा एक के बाद एक कई ट्वीट कर पूछे गए सवाल पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। इस पर राहुल गांधी ने कहा किसान सच्चाई जानते हैं। सभी किसान को पता है कि राहुल गांधी क्या करता है? नड्डा जी भट्टा परसौल में नहीं थे। मेरी साफ-सुथरी छवि है। मैं डरता नहीं हूं। वे मुझे छू नहीं सकते हैं। वे मुझे गोली मार सकते हैं।

#WATCH Delhi: Congress' Rahul Gandhi reacts on BJP chief JP Nadda's tweets on him, says, "…Farmers know the reality. All farmers know what Rahul Gandhi does. Nadda ji was not at Bhatta Parsaul. I have a clean character, I'm not scared, they can't touch me. They can shoot me." pic.twitter.com/JNXQHviMkG

— ANI (@ANI) January 19, 2021

गांधी पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार किसान को धीरे धीरे खत्म करना चाहती है। इसलिए वह किसानों की मदद के लिए उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की इस नीति को समझ गये हैं। इसलिए वे सड़कों पर उतर आये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से ज्यादा समझ हिंदुस्तान के किसान को है कि और जानते हैं कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है? यही सच्चाई है और इसका एक ही उपाय है कि इन तीन काले कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। सरकार और उनका अहंकार समझता है कि किसानों को थकाया जा सकता है। उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन किसान को न तो थकाया जा सकता है, न उन्हें बेवकूफ बनाया जा सकता है।

गाबा में भारत का गजब का प्रदर्शन, टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया बनी अव्वल

गांधी ने मोदी सरकार पर कुछ पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा इस देश के 4-5 नए मालिक है। मोदी इन्हीं 4-5 लोगों के हाथ में पूरे हिंदुस्तान की खेती का ढांचा दे रहे हैं। पिछले 6-7 साल को देखें तो हर इंडस्ट्री में उन्हीं चार-पांच लोगों का एकाधिकार बन रहा है। एयरपोर्ट या टेलीकॉम देखिए, जहां भी आप देखेंगे तो इन्हीं लोगों का एकाधिकार है।

उन्होंने कहा आज तक किसी का खेती में एकाधिकार नहीं था। हिंदुस्तान के खेतों का फायदा किसानों, मजदूरों, तध्यम वर्ग और गरीबों को जाता था, लेकिन अब मोदी ने यह स्थिति बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसलिए किसान सड़कों पर खड़े हैं। हम सभी को किसानों को अपना पूरा का पूरा समर्थन देना है। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए चीन, कृषि कानूनों और कोविड-19 के मुद्दों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बनाने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर सवाल उठाए थे।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी, उनका परिवार और कांग्रेस कब चीन पर झूठ बोलना बंद करेगी? क्या वह इस बात से इंकार कर सकते हैं कि अरुणाचल प्रदेश की जिस जमीन का वह जिक्र कर रहे हैं, वहां सहित हजारों किलोमीटर जमीन चीन को किसी और ने नहीं बल्कि पंडित नेहरू ने भेंट कर दी थी? कांग्रेस चीन के समक्ष अक्सर क्यों घुटने टेक देती है?

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर किसानों को उकसाने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सालों तक क्यों अटका रखा था और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं बढ़ाया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान किसान दशकों तक गरीब क्यों रहा? जब वह विपक्ष में होते हैं तभी क्या उन्हें किसानों के प्रति सहानुभूति महसूस होती है। नड्डा ने कहा कि अब चूंकि राहुल गांधी अपनी मासिक छुट्टी से लौट आए हैं, वह उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और चीन से समझौता पत्र रद्द करने का कोई इरादा है? क्या वह अपने परिवार नियंत्रित न्यासों को चीन से मिले उदार दानों को वापस करने का इरादा रखते हैं? या उनकी नीतियां और परिपाटियां चीनी पैसों और समझौता पत्र से शासित होती रहेंगी?

भाजपा अध्यक्ष ने पूछा कि राहुल गांधी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश को हतोत्साहित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। आज जब भारत में सबसे कम मामले हैं और हमारे वैज्ञानिकों ने टीके इजाद कर लिए हैं तो उन्होंने वैज्ञानिकों को अब तक बधाई क्यों नहीं दी और 130 करोड़ भारतीयों की एक बार भी प्रशंसा क्यों नहीं की।

नड्डा ने आरोप लगाया कि कृषि मंडियों को लेकर राहुल गांधी लगातार झूठ फैला रहे हैं कि उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस बारे में वादा नहीं किया था। उन्होंने पूछा क्या इससे कृषि मंडिया खत्म नहीं हो जाती?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद उठाया। क्यों सत्ता में रहते हुए उनकी पार्टी ने इस पर प्रतिबंध लगाया था और तमिल संस्कृति का अपमान किया था? क्या उन्हें भारत की संस्कृति पर गर्व नहीं है? आशा करता हूं कि वह इन सवालों का जवाब देने की हिम्मत जुटाएंगे?

Tags: abolitionAgricultural LawcongressFArmerfarmersmodimore sensibleMovementnarendra modiprime ministerrahul gandhiआंदोलनकांग्रेसकिसानकिसानोंकृषि कानूनखत्मज्यादा समझदारनरेंद्र मोदीप्रधानमंत्रीमोदीराहुल गांधी
Previous Post

भारतीय शार्ट वीडियो एप्प मौज ने पार किया 10 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा

Next Post

मध्य प्रदेश : बैतूल में नाबालिग से हुआ बलात्कार, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
minor raped

मध्य प्रदेश : बैतूल में नाबालिग से हुआ बलात्कार, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

rape penailty

नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोप में दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा

06/12/2020
AK Sharma

प्रदेश की समृद्ध विरासत को विश्व के समक्ष रखने का अवसर: एके शर्मा

19/01/2023
Golden schemes became a shield for women and daughters

महिला दिवस: महिलाओं के उत्‍थान में योगी सरकार की योजनाएं बनी ढाल

08/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version