• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Farmer Protest: किसान संगठनों का क्रमिक अनशन शुरू, सरकार ने भेजा बातचीत का न्योता

Writer D by Writer D
21/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Farmer Protest

किसान संगठनों का क्रमिक अनशन शुरू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि सुधार कानूनों के विरोध के किसान संगठनों ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमा के निकट सोमवार से क्रमिक अनशन शुरु कर दिया।

किसान संगठनों के 11 प्रतिनिधियों ने सिंधु सीमा पर अनशन शुरु किया है जो लगातार जारी रहेगा। अनशन में हर दिन अलग-अलग किसान नेता हिस्सा लेंगे। किसानों के आंदोलन का आज 26वां दिन है।

इस बीच सरकार ने किसान संगठनों को एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव भेजा है और उनसे मुद्दे एवं समय बताने का अनुरोध किया है। कृषि मंत्रालय की ओर से 40 किसान संगठनों को भेजे गए पत्र में आंदोलन और पांच दौर की बातचीत की विस्तार से चर्चा की गई है। सरकार ने किसान संगठनों को कृषि कानूनों में संशोधन करने का जो प्रस्ताव दिया है उसका भी उल्लेख किया गया है ।

दिल्ली: बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया, “इस संघर्ष को 3-4 महीने हो चुके हैं, पहले हमने ये संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे।” pic.twitter.com/zmbqYV105u

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2020

किसान संगठनों ने कहा है कि सरकार के प्रस्ताव पर सोमवार को चर्चा की जाएगी और उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक-दो दिन में किसान संगठनों से बात कर सकते हैं। कई किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का विरोध करने और इस दौरान किसानों से थाली बजाने को अपील की है ।

देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हुई, 96.06 लाख रोगमुक्त

किसान संगठन लगातार सरकार से तीन कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और सरकार कानूनों में संशोधन करने के प्रस्ताव पर अड़ी हुई है। किसान संगठन और सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन उसमें कोई ठोस नतीजा अभी नहीं निकला है।

इस बीच किसान संगठनों ने आंदोलन तेज करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 को जाम करने की धमकी दी है।

Tags: farmer protest updatesकिसान संगठनों का क्रमिक अनशन शुरू
Previous Post

COVID-19 : यूरोपीय देशों में यात्रा प्रतिबंध, ईंधन की कीमतों में आई गिरावट

Next Post

Situation on LoC : कभी भी गिर जाता है गोला और छा जाता है मातम

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
Next Post
pok

Situation on LoC : कभी भी गिर जाता है गोला और छा जाता है मातम

यह भी पढ़ें

board exams postponed

सीएम योगी ने छात्रों को दी बड़ी राहत, 20 मई तक सभी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

17/04/2021

Realme की ये दों स्मार्टवॉच जल्द हो सकती हैं भारत में लॉन्च

29/10/2020
Kamika Ekadashi

षटतिला एकादशी व्रत कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version