• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान पौध के लिए बाहर न जाए, इसका अधिकारी रखे ध्यान: गणेश जोशी

Writer D by Writer D
28/11/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Ganesh Joshi

Ganesh Joshi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर अधिकारियों को एक सप्ताह में एक्शन प्लान और नर्सरी के लिए एक ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

सोमवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक सप्ताह पूर्व हुई बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने कहा कि किसान को अच्छी पैदावार और गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराया जाए। अगली बार किसान पौध के लिए बाहर न जाए इसका पूरा ध्यान रखा जाए। सभी पौध यहां से अन्य राज्यों में सप्लाई हो। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा जो संकल्प है कि 2025 तक किसान को आय दोगुनी हो इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

मंत्री जोशी (Ganesh Joshi) ने अधिकारियों को सेब पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को जनपदवार डीएचओ से पर्सनली बात कर प्लांटेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। किसान को गुणवत्ता युक्त वैरायटी के पौधे उपलब्ध कराने को कहा। आज किसान सेब की एम-9 की वैरायटी की जगह रूट स्टॉक की वैरायटी की ओर जा रहे है,जिसको लेकर किसानों को लाभ हो वह अच्छी वैरायटी के पौध किसानों को उपलब्ध कराया जाये।

मंत्री ने एम-9 को रूट स्टॉक में परिवर्तित कर किसानों को गुणवत्ता युक्त और अच्छी पैदावार के पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शीघ्र ही ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें हिमाचल के जीत चौहान से बातचीत की जा रही है ताकि वह किसानों को ट्रेनिंग दे सके।

बैठक में रूफ गार्डनिंग को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें उद्यान विभाग की ओर से रूफ गार्डनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 25 दिसंबर से 02 जनवरी 2023 तक रूप गार्डनिंग सप्ताह के रूप में मनाने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि फरवरी में बसंतोत्सव के समय उसमें फूलों के साथ साथ रूफ गार्डनिंग में उगाई गई उत्पाद के साथ प्रतियोगिता की जाएगी,जिसमें रूफ गार्डनिंग के प्रोत्साहन के लिए विजेता को इनाम दिया जाएगा।

शीतकालीन सीजन में फल-सब्जी की मांग:-

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शीतकालीन सीजन में फल और सब्जी के पौध की डिमांड में फलों की डिमांड 7,47,341 और सब्जियों के पौधों की मांग 257.61 लाख, सेब की पौध की डिमांड 4,15,905 आई है। इस मौके पर सचिव वी.बी.आरसी पुरुषोत्तम,अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ganesh joshiNational newsUttarakhand News
Previous Post

एस.एस. संधु ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की

Next Post

भारतीय संस्कृति के अनुरूप हो अटल आवासीय विद्यालयों के भवन: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव बोले- दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता

08/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा

08/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग

08/07/2026
Fire breaks out in private school
पंजाब

Ludhiana: निजी स्कूल में आग लगने से हड़कंप, जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

08/07/2026
Punjab Shiksha Board
पंजाब

Punjab: स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग का अहम फैसला

08/07/2026
Next Post
Durga Shankar Mishra

भारतीय संस्कृति के अनुरूप हो अटल आवासीय विद्यालयों के भवन: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

anil rajbhar

राज्य मंत्री अनिल राजभर ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया

29/05/2021
XE variant of Corona

भारत में कोरोना के XE वैरिएंट की एंट्री, चौथी लहर आने का बढ़ा खतरा

03/05/2022
Vat Savitri Vrat

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version