• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान दुखी और बेरोजगार नौजवान परेशान हैं : प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने गाज़ियाबाद में गाज़ियाबाद और साहिबाबाद में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में गाजियाबाद में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार और रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में जनता के मुद्दों पर जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है। जनता के साथ सिर्फ कांग्रेस ही खड़ी हुई है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘‘हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर युवा वर्ग दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज।’’ गाज़ियाबाद के साहिबाबाद में उन्होंने रोड शो किया, दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। राजीव त्यागी का अगस्त 2020 में एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ रही है। 30 साल में पहली बार हमारी पार्टी ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम ऐसे मुद्दे जो वास्तव में जनता के लिए हितकारी हैं, जनता से संबंधित हैं, उनको उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ज्यादा बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुलिस फोर्स में महिलाओं की कमी है। उदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस फोर्स में महिलाओं को 25 फीसदी भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन वारदात होती रहती है। जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों से बात की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं हुआ, इसीलिए वह जाति-धर्म की राजनीति कर रही है।

30 सालों से भाजपा का अजेय गढ़ है वाराणसी का कैंट विधानसभा

रोड शो के दौरान उन्होंने अपना काफिला रोककर खोड़ा के आजाद बिहार निवासी बिजेंद्र सिंह से बातचीत की। विजेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की जून महीने में कोरोना काल में मौत हो गई थी। पत्नी नीलम के गर्भवती होने के बाद वह नोएडा के तमाम अस्पतालों में लेकर घूमते रहे। अस्पताल प्रबंधकों ने उनकी पत्नी को भर्ती कर इलाज नहीं दिया। इस पर कांग्रेस महासचिव ने उनकी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद उनका काफिला मंगल बाजार में पहुंचा। वहां पर सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सफाई कर्मियों को स्थाई कराने की मांग की। इसके बाद उनका काफिला गज्जी भाटी द्वार पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया।

गुरुवार को बारिश के बावजूद उन्होंने बुलंदशहर में प्रचार किया। उन्होंने ट्विटर पर एक युवक के साथ बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जो सेना में भर्ती होना चाहता है।  गन्ना लेकर जा रहे नौजवान के साथ उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठक बातचीत की। उन्होंने लिखा कि ‘‘कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज।’’

वीडियो में युवक कह रहा है कि वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है, लेकिन तीन साल से भर्ती नहीं आई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने भी देखा कि सुबह 4 बजे लड़के दौड़ रहे थे, उनसे पूछा तो कहा कि वह सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस महासचिव ने युवक को कांग्रेस पार्टी का भर्ती विधान देते हुए बताया कि किस तरह यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा चुनाव
Previous Post

अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा STF के हत्थे

Next Post

कांग्रेस पार्टी मेरे रक्त में है जिसे जीते जी मैं नहीं छोड़ सकता : शिवशंकर शुक्ला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
Next Post

कांग्रेस पार्टी मेरे रक्त में है जिसे जीते जी मैं नहीं छोड़ सकता : शिवशंकर शुक्ला

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जहां दुर्दांत अपराधी, माफिया व दुष्कर्मी पैदा होते हैं, अखिलेश उस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ और शिवपाल ट्रेनर हैंः योगी

10/11/2024
dhami

चंपावत विधानसभा उपचुनाव: सीएम धामी ने दाखिल किया नामांकन

09/05/2022
massive fire

21 मंज़िला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 10 की मौत

25/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version