• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को आज मिल सकती है खुशखबरी, योगी सरकार बढ़ा सकती है गन्ने का मूल्य

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की तरफ से रविवार को किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के किसान शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए सरकार आज ही खुशखबरी सुना सकती है। योगी आदित्यनाथ सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 25 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर किसानों से संवाद कार्यक्रम के दौरान गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया था। सीएम योगी का कहना है कि किसानों का परिश्रम ही किसानों की पहचान है। परिश्रम और पुरुषार्थ का कोई विकल्प नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी बार आश्वासन दिए हैं कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी। पिछले दिनों एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा था कि चीनी मिलें सुचारु रूप से चलती रहीं तथा गन्ना किसान गन्ना बेचते रहे। यह हमारे किसानों की जीवटता का स्वस्थ प्रमाण है।

योगी मंत्रिमंडल का आज विस्तार, ये मंत्री ले सकते है शपथ

योगी सरकार का कहना है कि पिछली सरकार का भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। बेहतर रणनीति बनाकर कार्य करते हुए एक लाख 44 हजार करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है। सरकार का दावा है कि गन्ना पेराई के नए सत्र से पहले पिछला सारा भुगतान करा दिया जाएगा।

कोरोना काल में भी प्रदेश में चीनी मिलें चलती रहीं। साथ ही, रमाला, मुण्डेरवा व पिपराइच में नई चीनी मिलों की स्थापना की गई। खाण्डसारी उद्योग में लाइसेंस की व्यवस्था को समाप्त किया गया है। सरकार ने तय किया है कि पश्चिमी क्षेत्र की चीनी मिलें 20 अक्टूबर से, मध्य क्षेत्र की चीनी मिलें 25 अक्टूबर से तथा पूर्वी क्षेत्र की चीनी मिलें नवम्बर के पहले सप्ताह से प्रारम्भ हो जाएंगी। इसी कड़ी में सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी भी करने जा रही है।

Tags: cm yogiKisanLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, टीम इंडिया ने दो विकेट से हराया

Next Post

मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट, 39 लोग मिले संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट, 39 लोग मिले संक्रमित

यह भी पढ़ें

home made soap

तैलीय स्किन से मिलेगा छुटकारा, करें ये इस्तेमाल

29/01/2026
kidnapped

छ्ह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर आरोपी ने लगाए पोस्टर, लिखी ये बात…

10/03/2021
corona

दिल्ली में कोरोना से एक मौत, 24 घंटे में 1000 के पार नए केस

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version