• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाद लेने लाइन में खड़े किसान की मौत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
Dead Bodies

Dead Bodies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना जाखलौन में खाद भंडार पर खाद लेने के लिए शुक्रवार को लाइन में खड़े एक किसान की अचानक मौत से हडकंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नयागांव निवासी भौगीराम (55) पुत्र पल्ला पाल सदर कोतवाली अन्तर्गत देवगढ़ रोड स्थित मुहल्ला जुगपुरा में राजपूत खाद भंडार में खाद लेने लाईन में लगा था कि अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। मौके पर उपस्थित किसान उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपस्थित किसानों को जानकारी मिलने पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने किसानों को शान्त करके मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दस लाख रुपए व बीमा की धनराशि दिलाने व इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नयागॉव के ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक कृषक खाद लेने निरंतर तीन दिनों से बड़ी सुबह से आकर लाईन में लग जाता था व शाम तक लगा रहता था, लेकिन उसे खाद नहीं मिल सकी थी। आज शुक्रवार को भी बड़ी सुबह से वह आकर लाईन में लग गया था, जहं उसकी मौत हो गई।

किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल ने कहा कि आज किसान की मौत फसल की चिन्ता को लेकर हुई है। उन्होंने पूरा दोष जिला प्रशासन पर लगाते हुये कहा कि पूरे जनपद में खाद की त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते कोई भी सुधार नहीं हो रहा है व उसका नतीजा आज सामने है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थायें नहीं सुधारी गईं तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे।

Tags: crime newsLalitpur newsup news
Previous Post

आपदा कंट्रोल रूम जल्द ही आएगा नए स्वरूप में : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल सजा, 13 हजार का जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
punishment

मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल सजा, 13 हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें

SP Hemraj Meena transferred

छात्रा की ‘ना’ के बाद लगा दी फर्जी मुकदमों की झड़ी, CM से हुई शिकायत तो हटाए गए SP

20/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में किया प्रतिभाग

29/10/2024
fake admit card of assembly

विधानसभा के फर्जी प्रवेश पत्र समेत प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार, MIS चौराहे पर हुआ था जानलेवा हमला

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version