• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने लगाया अपने देवर पर हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
22/05/2022
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। जनपद में पिछले 1 सप्ताह से हत्या का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के तिज्जापुरवा गांव की है, जहां एक किसान की बीते शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (death) हो गई। मृतक की पत्नी ने देवर से विवाद के बाद से मायके में रह रही थी।

पति की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी ने मृतक के छोटे भाई पर खेत के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की कोई संतान नहीं थी आरोप है कि भाई ने मृतक से जबरन वसीयत भी करा ली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तिज्जापुरवा गांव निवासी राजाराम (55) खेती कर परिवार का पेट पालता था कुछ दिन पहले राजाराम की पत्नी रामश्री और देवर भारत के बीच विवाद हो गया था। मृतक राजाराम की पत्नी रामश्री का आरोप है कि देवर भारत ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया था जिसके बाद वह अपने मायके ठठिया चली गई थी करीब सात दिनों से वह मायके में ही रह रही थी।

बीते शुक्रवार की रात राजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (death) हो गई । पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रामश्री वापस घर आ गई। रामश्री ने देवर भारत पर खेत के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है रामश्री ने बताया कि देवर भारत ने जबरन उसके पति से खेत की वसीयत करा ली थी।

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मृतक राजाराम काफी कमजोर था पेशाब की नली भी लगी हुई थी प्रारम्भिक जांच में बीमारी से मौत की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि मृतक राजाराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है, खबर लिखे जाने तक मामले की तहकीकात जारी है।

Tags: crime newskannauj news
Previous Post

लड़कियों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने वाला गिरफ्तार

Next Post

दावत के समय भोजन में कीचड़ पड़ जाने पर कर दी थी सिद्वार्थ की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

वर्तमान पीढ़ी को अतीत व बदलाव से अवगत कराएं प्रबुद्धजन: मुख्यमंत्री योगी

15/05/2026
Next Post
murder

दावत के समय भोजन में कीचड़ पड़ जाने पर कर दी थी सिद्वार्थ की हत्या

यह भी पढ़ें

Murder

सरेआम युवक पर बरसाई गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

05/10/2021
Karwa Chauth

दांपत्य जीवन में गहरा होगा प्यार, करवा चौथ पर करें ये उपाय

05/10/2025

बुजुर्ग दंपत्ति ने राम मंदिर के लिए बनाया विश्व का सबसे बड़ा ताला

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version