• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, यातायात किया फ्री

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Yamuna Expressway toll plaza

Yamuna Expressway toll plaza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ पहुंचे। उन्‍होंने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा के बूथों पर कब्जा कर लिया। इन्होंने पूरा टोल फ्री करवा दिया।

टोल प्लाजा पर किसानों के कब्जे की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ धर्मेन्द्र चौहान व एसडीएम मांट रामदत्त राम मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर किसानों को एक स्थान पर बिठाया। इसके बाद टोल इंचार्ज सैयद रफी रिजवी व एसडीएम और सीओ से किसानों द्वारा वार्ता की गई।

किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर जबरदस्ती काले कानूनों को थोप दिया है। जब तक केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसान विरोध करते रहेंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे के किसानों की मांग है कि यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है, जबकि इस मामले में हाइकोर्ट भी जेपी ग्रुप को आदेश दे चुका है। आदेश के मुताबिक किसानों को 64.7 अतिरिक्त मिलना था, लेकिन मुआवजा आज तक नहीं दिया गया है।

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार, पायलट पर अभी विचार…

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि सरकार सिर्फ वायदे करती है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के समय सर्विस रोड बनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन आज तक सर्विस रोड नहीं बनी है। इसकी वजह से स्थानीय किसानों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड पर बनी नालियों में जलभराव होता है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होता है। इसकी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. किसानों ने मांग की है कि बलदेव क्षेत्र में कट बनाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे टोल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

Tags: kisan protestmathura newsup newsYamuna Expressway toll plaza
Previous Post

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार, पायलट पर अभी विचार…

Next Post

इराक बम ब्लास्ट में 28 लोगों की मौत, 66 घायल, विस्फोट में कई दुकानें-घर डैमेज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
इराक बम ब्लास्ट में लोगों की मौत, 66 घायल

इराक बम ब्लास्ट में 28 लोगों की मौत, 66 घायल, विस्फोट में कई दुकानें-घर डैमेज

यह भी पढ़ें

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में रील संस्कृति पर ब्रेक, मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

31/01/2026

ड्रैगन के डर से चीनी राजदूत ने कहा भारत – चीन आपसी मुद्दे सुलझाने में सक्षम

24/07/2020
CM Yogi

सात साल में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय दोगुनी : सीएम योगी

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version