• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक आंख दिल्ली पर तो दूसरी खेत पर रखें किसान : राकेश टिकैत

Desk by Desk
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत । भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान को दिल्ली की गद्दी और अपने खेत दोनों पर अपनी निगाह रखनी होगी। दिल्ली से किसान की निगाह हटी तो अगले 30 साल में किसान के पास जमीन नहीं बचेगी।

बामनौली गांव में शनिवार को सम्राट सलक्षपाल तोमर की जयंती के मौके पर श्री टिकैत ने राष्ट्र वन्दना चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद टिकैत ने कहा कि यह किसान के हक की लड़ाई है। किसान अगर इस बार कमजोर पड़ा तो 30 साल बाद उसके पास जमीन नहीं बचेगी।

उन्होंने कहा कि किसान की जमीन पर किसी और का कब्जा होगा। एमएसपी पर कानून अनिवार्य है। इसके बाद ही किसान बर्बाद होने से बचेगा अन्यथा किसान आज बर्बादी के मुहाने पर है। किसान को फसलों के दाम नहीं मिल रहे है। किसान गन्ने की फसल को मिलों में डाल देता है, लेकिन उसका भुगतान समय पर नहीं मिलता।

करंट की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज

किसान के गन्ने को भी डिजिटल इंडिया से जोड़ने की मांग है ताकि गन्ना डालने के बाद वह घर पहुंचे तो उसे भुगतान मिल जाये। भुगतान के लिए धक्के न खाने पड़े। आज किसान को ताकत दिखानी होगी। दिल्ली पर कब्जा रखना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गद्दी पर तोमरो का कब्जा रहा है। एक बार फिर उन्हें अपनी ताकत दिखानी होगी।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली कान खोलकर सुन ले, किसान भी वही है और ट्रैक्टर भी वही है। इस बार 40 लाख ट्रैक्टर आएंगे और दिल्ली के पार्कों में ट्रैक्टर चलेंगे। उन्होंने कहा कि किसान को दिल्ली पर भी ध्यान रखना होगा और अपने खेत पर भी। ट्रैक्टरों में तेल भरवा कर रखें, ताकि जब जरूरत हो दिल्ली कूच कर सके।

श्री टिकैत ने कहा कि किसान को अपने पैतृक हथियार भी तैयार रखने होंगे। ताकि सही समय पर उनका प्रयोग किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कानून रद होने और एमएसपी पर कानून बनने तक किसान को दिल्ली पर कब्जा बरकरार रखना होगा।

Tags: Rakesh Tikaitभाकियूभारतीय किसान यूनियनराकेश टिकैत
Previous Post

‘पढ़े लखनऊ बढ़े लखनऊ’ कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च को

Next Post

मृत घोषित महिला जिंदा लौटी, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Dead woman returned alive

मृत घोषित महिला जिंदा लौटी, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि

यह भी पढ़ें

Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कुछ घंटे पहले ही मिली थी ज़िम्मेदारी

17/08/2022
जफर इस्लाम Zafar Islam

जफर इस्लाम का राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुना जाना तय, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी

04/09/2020
Karwa Chauth

20 अक्तूबर को है करवा चौथ, जानें कैसे करें व्रत का पारण

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version