• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मृत घोषित महिला जिंदा लौटी, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Dead woman returned alive

Dead woman returned alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा।  जसपुरा थाना क्षेत्र  में केन नदी से शव बरामद कर पुलिस ने जिसे लापता महिला जय देवी (25) का शव मानकर बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम करवाया था, वह शनिवार को थाने पहुंच गई।

जय देवी की कथित हत्या के मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक  पंकज सिंह ने शनिवार को बताया कि 20 फरवरी से लापता नांदादेव गांव के बिलोड़ी डेरा के रहने वाले लालजी निषाद की पत्नी जय देवी (25) शनिवार को खुद थाने पहुंच गई।

‘पढ़े लखनऊ बढ़े लखनऊ’ कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च को

उन्होंने बताया कि बुधवार को केन नदी के अमारा गांव के पथरेल घाट से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त रमेश निषाद ने अपनी बेटी जय देवी के रूप में की थी और उसने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

एसएचओ ने बताया कि लापता महिला जय देवी के जिंदा मिलने के बाद अब केन नदी से बरामद अज्ञात महिला शव के बारे में आसपास के थानों से लापता महिलाओं की सूची मंगवाई गयी है। जल्द ही इस बारे में खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शव की गलत शिनाख्त करने और दहेज हत्या का फर्जी मामला दर्ज करवाने के लिए जय देवी के पिता रमेश निषाद के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई  की जाएगी।

Tags: crime newsDead woman returned aliveup news
Previous Post

एक आंख दिल्ली पर तो दूसरी खेत पर रखें किसान : राकेश टिकैत

Next Post

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सुचारु ढंग से संचालित किया जाये : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सुचारु ढंग से संचालित किया जाये : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Arrested

जमीन हड़पने के लिए भाई की हत्या, तीन गिरफ्तार

24/05/2022
शरद पवार Sharad Pawar

राज्यसभा से निलंबित आठ सांसदों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखेंगे शरद पवार

22/09/2020

31 जनवरी तक 100% लोगों को पहली, 75% को दूसरी डोज देने का लक्ष्य: सीएम योगी

25/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version