• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को फसल बेचने में असुविधा न हो : योगी

Writer D by Writer D
25/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को धान क्रय प्रक्रिया की गहन माॅनिटरिंग तथा क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

श्री योगी ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे में हो जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर का वितरण समय से कर दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह स्वेटर गुणवत्तापूर्ण हों।

इमरती देवी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सीएम शिवराज की मंजूरी का इंतजार

उन्होंने सरकारी कार्यालयों में सभी कार्मिकों की समय से उपस्थिति पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदीय, तहसील तथा ब्लाॅक स्तरीय कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित हों। उन्होंने कार्मिकों की कार्यालय में समय से उपस्थिति के सत्यापन के लिए आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सी0यू0जी0 नम्बर वाला अपना फोन स्वयं रखे और समय पर कार्यालय आयें। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों के अनुपालन की पुष्टि राज्य मुख्यालय स्तर से की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टण्डन, कृषि उत्पाद आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogilatest UP newsup government newsup newsup news in hindiUttar Pradesh NewsYogi News
Previous Post

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कॉलिन डी ग्रैंडहोम

Next Post

शादी की दावत में पहुंचे 350 मेहमान, वर-वधू के पिता समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
wedding party

शादी की दावत में पहुंचे 350 मेहमान, वर-वधू के पिता समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

यह भी पढ़ें

Dairy Sector

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

21/03/2026
अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane

उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को है आईपीएल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार

07/08/2020
Annamalai

‘DMK को सत्ता से हटाने तक चप्पल नहीं पहनूंगा’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का ऐलान

26/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version