• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

169 दिनों के बाद समाप्त हुआ किसानों का धरना, ट्रेन सेवाएं हुई बहाल

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Farmers' strike ended

Farmers' strike ended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले करीब साढे 3 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच पंजाब से राहत की खबर है। अमृतसर में कृषि कानूनों के खिलाफ रेल की पटरियों पर बैठे किसानों ने धरना खत्म कर पटरियों को खाली कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेनों के रद्द होने से किसानों और व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था, इसलिए किसानों ने 169 दिनों के बाद धरना प्रदर्शन को खत्म करने का फैसला लिया।

अमृतसर के जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन से किसानों द्वारा अपना धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने के बाद अब अमृतसर से दिल्ली सीधा यातायात शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों और कुलियों को राहत मिली है। किसानों के धरना प्रदर्शन की वजह से रेल विभाग द्वारा कुछ गाड़ियां ही चलाई जा रही थीं और वह भी तरन तारन से होकर अमृतसर पहुंचती थीं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती थी, लेकिन अब ट्रेनों के आवागमन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी, बापू को किया नमन, करेंगे अमृत महोत्सव की शुरुआत

डीसी अमृतसर ने बताया कि कल किसानों के द्वारा जंडियाला के रेलवे स्टेशन से धरना खत्म किए जाने के बाद पैसेंजर ट्रेन उस रास्ते से शुरू हो गई है जो पहले तरन-तारन के रास्ते आती थी। अमृतसर से दिल्ली के लिए ट्रेनों के सीधे आवागमन की शुरुआत से यात्रियों ने तो राहत महसूस की ही है। साथ ही स्टेशन पर काम करने वाले यात्रियों का सामान उठाने वाले कुलीयों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि पिछले 6 महीने से उनका कामकाज न के बराबर था और अब किसानों का धरना खत्म होने से ज्यादा ट्रेन चलेंगी और यात्रियों के आने से उनका कामकाज भी ठीक होगा।

अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक बेशक खाली कर दिया हो लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का जमावड़ा अभी भी है। टीकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। सिंघू, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान पिछले साल नवंबर के अंत से धरना दे रहे हैं। इनमें अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान हैं।

Tags: amritsar newsFarmers' strike endedindian railwayNational news
Previous Post

साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी, बापू को किया नमन, करेंगे अमृत महोत्सव की शुरुआत

Next Post

पीएम मोदी ने करायी आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत, पदयात्रा को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
पंजाब

पराली जलाने से रोकने के लिए आगे आएं किसान, रीना गुप्ता की अपील

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने करायी आजादी के 'अमृत महोत्सव' की शुरुआत, पदयात्रा को किया रवाना

यह भी पढ़ें

The government will make cow shelters self-reliant.

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
plants

नए साल से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ पौधे, दूर होगा दुर्भाग्‍य

27/12/2024
IED Blast

मुर्शिदाबाद में फिर ब्लास्ट, बम बांधते समय फटने से एक की मौत

24/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version