• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग पिता ने वार्ड ब्वॉय को दी हत्या की सुपारी

Writer D by Writer D
07/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले में बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या (murder) की सुपारी दे दी। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती युवती को वार्ड ब्वॉय ने हाई डोज का इंजेक्शन लगा दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात को अपनी बेटी को कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ घंटे बाद ही उसने अपनी बेटी को पल्लवपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने पर डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। तत्काल जांच करने पर पता चला कि युवती को पोटेशियम क्लोराइड का हाई डोज इंजेक्शन दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि डॉक्टर की वेशभूषा में एक युवक युवती को इंजेक्शन लगा रहा है।

युवक की पहचान वार्ड ब्वॉय नरेश कुमार के रूप में हुई। फ्यूचर अस्पताल के प्रबंधक आयुष की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने नरेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नरेश ने सनसनीखेज खुलासा किया कि युवती के पिता ने ही उसे अपनी बेटी को मारने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। उसने फर्जी चिकित्सक बनकर अस्पताल में भर्ती युवती को मारने का प्रयास किया। इस काम में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने उसका साथ दिया।

उसकी सहायता से ही वह आईसीयू में दाखिल हो गया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को भी पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बेटी के प्रेम-प्रसंग से वह परेशान था। कई बार मना करने के बाद भी बेटी नहीं मानी और उसकी बदनामी हो रही थी। उसकी बेटी आत्महत्या करने के लिए छत से कूदी थी। इसके बाद ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपित नरेश के पास से 90 हजार रुपये बरामद कर लिये। पुलिस ने अस्पताल की महिला कर्मचारी सपना को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोरी की मौत

Next Post

गल्ला कारोबारी की आढ़त से ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post
steal

गल्ला कारोबारी की आढ़त से ताला तोड़कर लाखों की चोरी

यह भी पढ़ें

यहां होंगी कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता उतरे चुनावी मैदान

25/01/2022

सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी करने वाली ‘गालीबाज़’ महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

21/08/2022

फिल्म Pushpa का दूसरा गाना रिलीज, मिले जबरदस्त व्यूज

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version