• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीति आयोग उपाध्यक्ष ने त्रिवेंद्र से की मुलाक़ात, इन मुद्दों पर हुई वार्ता

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
NITI Aayog Vice-President meets Trivendra

NITI Aayog Vice-President meets Trivendra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड भ्रमण पर शनिवार को पहुंचे केंद्रीय नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव कुमार से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया।

श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार की परियोजनाओं के लिए केंद्र की परियोजनाओं की भांति ही डिग्रेडेड फोरेस्ट लैंड पर क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य की परियोजनाओं में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए दोगुनी भूमि देनी होती है। जबकि केन्द्र की परियोजनाओं के लिये ऐसा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए जरूरी औपचारिकताओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए। इस पर नीति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि इन मामलों को नीति आयोग द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित मंत्रालय से बात की जाएगी।

बजट समवेशी व जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

डॉ. राजीव ने कहा कि चीड़ के पेड़ हमारे यहाँ की परिस्थितियों के अनुरूप नहीं हैं। इन्हें धीरे-धीरे किस प्रकार स्थानीय प्रजाति के वृक्षों से पलटा जा सकता है, इसकी योजना बनाई जानी चाहिए। इस संबंध में एफआरआई द्वारा किये गये अध्ययन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही।

उन्होंने राज्य में एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) के लिए माॅनिटरिंग सेल बनाने का सुझाव दिया। यह बताए जाने पर कि राज्य सरकार की अनेक बाह्य सहायतित परियोजनाओं के प्रस्ताव एआईआईबी एवं एनडीबी में लम्बित हैं, उन्होंने कहा कि इन मामलों को देखा जाएगा।

नीति आयोग उपाध्यक्ष ने राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किये जाने पर भी बल दिया।

खिलौनों में आत्मनिर्भरता की तलाश

मुख्यमंत्री ने हाल ही में जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा और संचालित तलाश एवं बचाव अभियान एवं राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार इस पर नजर रखे हुए थे। डाॅ. राजीव ने कहा कि राज्य में अर्ली वार्निंग सिस्टम के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक का उपयोग के लिए अध्ययन कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, सौजन्या, हरबंस सिंह चुघ, एस ए मुरूगेशन सहित नीति आयोग व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: NITI Aayog Vice-President meets TrivendraUttrakhand News
Previous Post

खिलौनों में आत्मनिर्भरता की तलाश

Next Post

‘घर की पहचान बेटी के नाम’ योजना का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
CM Trivendra lays foundation stone

'घर की पहचान बेटी के नाम' योजना का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने की हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा

04/08/2022
KGMU

KGMU परिसर में फायरिंग, CCTV खंगाल रही है पुलिस

18/11/2021
200 kg explosives recovered from a private bus

दिल्ली जा रही प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

25/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version