• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 बच्चों के बाप ने पत्नी को दिया तीन तलाक, ट्रांसजेंडर से रचाई शादी

Writer D by Writer D
07/03/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Triple Talaq

Triple Talaq

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी के भजनपुरा इलाके में महिला के साथ ट्रिपल तलाक (Triple Talaq) का मामला सामने आया है। भजनपुरा थाना में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मौके से फरार है। लेकिन पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

उत्तर पूर्वी जिला उपायुक्त (DCP) जॉय एंड टिर्की ने बताया कि पीड़ित महिला भजनपुरा इलाके की रहने वाली है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तकरीबन 32 साल पहले हुई थी और अब उसके 6 बच्चे हैं। जिनमें 4 लड़कियां और दो लड़के हैं।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और एक ट्रांसजेंडर से शादी कर ली है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सामाजिक दबाव की वजह से उसने ट्रांसजेंडर को भी छोड़ दिया और एक अन्य महिला से शादी कर ली। इस शादी के बाद से ही उसका पति  घर खाली करने के लिए दबाव बना रहा था और घर खाली न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था। आरोप है कि उसके पति ने 7 जुलाई 2022 को उसे तीन बार ‘तलाक तलाक तलाक’ (Triple Talaq) कहकर घर से निकलने के लिए कहा है।

बता दें कि 1 अगस्त 2019 को संसद ने एक विधेयक को मंजूरी दी जिसमें तत्काल “तीन तलाक” को अपराध बनाने का प्रस्ताव था। इस विधेयक के अनुसार  “जो कोई भी अपनी पत्नी को तीन तलाक देता है, उसे 3 साल तक की कैद और जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है और साथ ही बच्चों के लालन पालन के लिए पैसे भी नहीं देता। वहीं, आरोपी पति का इस मामले में कहना है कि उनकी बीवी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, बच्चों को किया दुलार

आरोपी के अनुसार, उसकी पत्नी यह सब कुछ प्रॉपर्टी के लिए कर रही है। मकान अपने नाम करवाने के लिए पत्नी दबाव बना रही है। तीन तलाक़ के आरोप को खारिज करते हुए आफताब ने कहा कि उसने कभी पत्नी को तीन तलाक़ नहीं दिया और न ही कभी भी अपनी पति को किसी भी तरह से प्रताड़ित किया है। आरोपी का कहना है कि वह चाहता है कि इस पूरे मामले की पुलिस गहराई से जांच करे ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

Tags: delhi newsTriple Talaq
Previous Post

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, बच्चों को किया दुलार

Next Post

इस शुभ मुहूर्त में किया जाएगा होलिका दहन, बन रहे हैं पांच महायोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

21/07/2026
Next Post
Holika Dahan

इस शुभ मुहूर्त में किया जाएगा होलिका दहन, बन रहे हैं पांच महायोग

यह भी पढ़ें

dia mirza

बेटे की मां बनी दिया मिर्जा, सोशल मीडिया पर किया ये बड़ा खुलासा

14/07/2021
जर्जर छात्रावास की छत ढही

राजस्थान : जर्जर छात्रावास की छत ढही, चार बच्चे दबे, एक की मौत

30/08/2020
Passport

भारत ने चीन को दिया झटका, 726 चीनी नागरिकों के वीजा किए बैन

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version