• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में मॉडल बनी यूपी की सड़क बनाने की एफडीआर तकनीक

Writer D by Writer D
10/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
FDR technology

FDR technology

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में सड़क (Road) के इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत कर रही योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) इसकी क्वालिटी को सुधारने के लिए भी प्रयास कर रही है। इसी के तहत देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एफ़डीआर (फ़ुल डेप्थ रेक्लेमेशन) तकनीक (FDR Technology) से रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस तकनीक से प्रभावित होकर देश के विभिन्न राज्यों से इसका प्रशिक्षण लेने के लिए इंजीनियर, कंसल्टेंट, तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी प्रदेश में आ रही है।

पर्यावरण के लिहाज से भी अनुकूल है एफडीआर (FDR Technology)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयास से पूरे देश में उत्तर प्रदेश मॉडल के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुरानी सड़क के निर्माण में एफडीआर तकनीक (FDR Technology) का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूरे देश में मॉडल बन गई है।

इस तकनीक से जहां एक ओर कम खर्च में सड़क बन रही है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी तकनीक काफी कारगर है। दरअसल, इसके निर्माण में तारकोल का प्रयोग नहीं होता है। साथ ही पुरानी सड़क की गिट्टी समेत अन्य चीजों का इस्तेमाल दोबारा सड़क बनाने में किया जाता है। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च नहीं होता है। इस तकनीक से बनी सड़क की लाइफ भी काफी ज्यादा होती है।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले 100 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया था। इसके सफल परिणाम आने के बाद 1200 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानू चंद्र गोस्वामी ने बताया कि एफडीआर तकनीक से सड़क निर्माण में खर्च भी कम आता है। सामान्य तरीके से साढ़े पांच मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में एक करोड़ 30 लाख का खर्च आता है जबकि इस तकनीक से सड़क बनाने में करीब 98 लाख रुपये का खर्च आता है।

एफडीआर तकनीक (FDR Technology) से इस वर्ष 5500 किमी. बनेगी रोड

भानू चंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस तकनीक से प्रभावित होकर देश के विभिन्न राज्यों के इंजीनियर, कंसल्टेंट और तकनीकी विशेषज्ञ इसका प्रशिक्षण लेने प्रदेश में आ रही है। त्रिपुरा, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड व असम आदि राज्यों से टीम प्रशिक्षण के लिए आ चुकी है। इसके साथ ही यहां की टीम ने राजस्थान और बिहार में एफडीआर तकनीक (FDR Technology) से रोड बनाने का प्रशिक्षण दिया है।

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि की अर्पित

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीएमजीएसवाई की करीब 57 हजार किमी. सड़क है। इस वर्ष 5500 किमी. सड़क को उच्चीकृत करने के लिए एडाप्ट किया गया है। इसे एफडीआर तकनीक से प्रदेश के 63 जिलों में सड़क बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने भी इस तकनीक से अपनी रोड बनाने का फैसला लिया है।

यह है एफडीआर तकनीक (FDR Technology) 

इसके तहत पुरानी रोड का उच्चीकरण किया जाता है। इसमें पुरानी रोड की गिट्टी समेत अन्य चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। सड़क को जापान और नीदरलैंड की मशीन से सीमेंट और एडिटिव को मिक्स करके बनाया जाता है। इसके बाद एक लेयर केमिकल की बिछायी जाती है। विदेशों में इसी तकनीक से रोड को बनाया जाता है। इस तकनीक से बनी सड़क की लाइफ दस साल होती है जबकि सामान्य तरीके से बनी सड़क की लाइफ पांच साल होती है।

Tags: FDR technologyLucknow Newsroads in upup news
Previous Post

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि की अर्पित

Next Post

Charles III की हुई ताजपोशी, 73 साल की उम्र बने ब्रिटेन के नए किंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Next Post
Charles III

Charles III की हुई ताजपोशी, 73 साल की उम्र बने ब्रिटेन के नए किंग

यह भी पढ़ें

Hair

मानसून में रखें बालों का खास ख्याल, ये टिप्स करेंगी आपकी मदद

21/08/2024

NASA वैज्ञानिकों को चांद पर मिला पानी, हो सकता है पीने लायक

27/10/2020
school opening guidelines

स्कूल खुले और शिक्षक भी आए पर छात्रों की उपस्थिति रही कम

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version