• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या, लूटपाट व दुष्कर्म की आशंका

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के दक्षिण इलाके में स्थित नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित एक घर में महिला के हाथ-पैर बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए फारेंसिक व डॉग स्क्वॉयड के साथ साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया दुपट्टे से गला कसकर हत्या की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

अर्रा गांव निवासी अनोद कुमार मौर्या रायपुरवा स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी और 14 वर्षीय बेटी आकांक्षा मौर्या हैं। रोजना की तरह गुरूवार की सुबह करीब आठ बजे अनोद ड्यूटी पर चले गए और दसवीं में पढ़ने वाली बेटी भी स्कूल चली गई। आज दोपहर जब लक्ष्मी का भाई रमाशंकर निवासी बौद्धनगर उनके घर पहुंचा तो बाहर से कुंडा लगा था।

वह अंदर पहली मंजिल पर पहुंचे तो बाथरूम में आग लगी हुई थी। आग देख वह पीछे के कमरे में दाखिल हुए, जहां बहन का चादर से हाथ-पैर बंधा शव देख घबरा गए। गला दुपट्टे से कसा हुआ था। उसके नाक, मुंह से खून निकल रहा था। घटना देख उन्होंने सूचना बहनोई और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना पर एडीसीपी दक्षिण मनोज सोनकर, गोविंद नगर एसीपी विकास पांडेय और नौबस्ता थाने के पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल करने पहुंचे। इधर, घटना की जानकारी पर एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। शुरूआती पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि पास के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाला मास्टर मृतक महिला के घर आता-जाता था। क्षेत्रीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मास्टर सहित तीन लोगों को हत्या के शक में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

बेटी व पति के नहीं रूक रहे आंसू

घटना से अंजान बेटी जब स्कूल से घर पहुंची तो पुलिस को देख घबरा गई। पुलिस व क्षेत्रीय लोगों ने जब उसे मां की मौत की जानकारी दी तो वह बिलख पड़ी। वहीं पति की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में पत्नी की हत्या से वह भी पूरी तरह से टूट गया और आंखों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Tags: crime newsMurder Newsup news
Previous Post

तेल व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख की लूट

Next Post

शुक्रवार को इस विधि से पूजा करें, प्रसन्न होगी धन की देवी लक्ष्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

Suhel Seth praises the 'Yogi model of governance'
उत्तर प्रदेश

सुहेल सेठ ने की ‘योगी मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ की तारीफ, बोले-देश को चाहिए योगी आदित्यनाथ जैसे और नेता

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Hatalika Teej
Main Slider

हरतालिका तीज पर कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं व्रत? जानें नियम

08/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं बप्पा की मूर्ति? खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

08/09/2026
Next Post

शुक्रवार को इस विधि से पूजा करें, प्रसन्न होगी धन की देवी लक्ष्मी

यह भी पढ़ें

मजदूरों की मौत

उज्जैन : नकली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 12 हुआ, मुख्यारोपी गिरफ्तार

17/10/2020
Bihar D.El.Ed

CUET UG एग्‍जाम सिटी स्लिप कल होगी जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

13/05/2023
CM Yogi

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version