• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेखौफ चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल सहित लाखों के माल पर किया हाथ साफ

Desk by Desk
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच।  योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के दावे कर रही है। लेकिन जनपद में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस भले ही पुलिस दलबल के साथ पैदल गश्त कर अपराध व अपराधियों को अंकुश लगाने व आमजन को फीलगुड का एहसास कराने के लिए सराहनीय कार्यों वाला प्रेस नोट जारी कर रही है। लेकिन कोतवाली नगर पुलिस की रात्रि गश्त के दावों की पोल उस वक्त खुल गई।

जब कोतवाली नगर से महज कुछ दूर पर ही शहर में मुख्य मार्ग पर स्थित मकान का ताला तोड़कर हौसला बुलंद चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले का जल्द अनावरण करने की बात कह रही है। ज्ञात हो कि बीते मई माह में भी कोतवाली नगर क्षेत्र के किला मोहल्ले में हौसला बुलंद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा भी अब तक कोतवाली नगर पुलिस कर पाने में नाकाम है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने व बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था आमजन को उपलब्ध कराने के लिए तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए प्रभारियों से लेकर आरक्षियों तक के ताबड़तोड़ तबादले किए। वहीं कोतवाली नगर की कमान संभालने के साथ ही नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मधुपनाथ मिश्रा ने भी शहर वासियों को बेहतर पुलिसिंग व फील गुड का एहसास कराने के लिए। पैदल गश्त कर पुलिसिया सतर्कता वाले प्रेस नोट जारी किए। फीलगुड का एहसास कराने के उनके सराहनीय कार्यों वाले प्रेसनोटों को देख कर आमजन को लगा कि शहर में अपराध व अपराधियों पर पूरी तरह से अब लगाम लग सकेगा। लेकिन कोतवाली नगर से महेज़ चंद कदमों की दूरी पर ही मकबरा चौराहा के पास बड़ीहाट निवासी नईमुद्दीन ऊर्फ शब्बू ठेकेदार पुत्र नसीरुद्दीन के घर में दरमियानी रात में उस वक्त हौसला बुलंद चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जब वह अपने परिवार के साथ लखनऊ गये हुए थे। जानकारी के मुताबिक हौसला बुलंद चोरों ने मकबरा चौराहा से पीपल तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित नईमुद्दीन के घर के मेन गेट का ताला तोड़ते हुए घर के अंदर घुसकर उनकी लाइसेंसी पिस्टल, सोने के हार, सोने की चूड़ियां व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद बहराइच पहुंचे नईमुद्दीन ने इस संबंध में एक लिखित तहरीर थाना कोतवाली नगर में दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रकरण के शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बशीरगंज चौकी क्षेत्र के मोहल्ला किला में बीती 23/24 मई की दरमियानी रात में हुई चोरी मामले का खुलासा भी अब तक कोतवाली नगर पुलिस नहीं कर सकी है। ऐसे में लाखों की चोरी को अंजाम देने के बाद हौसला बुलंद चोरों ने कोतवाली नगर पुलिस को एक और चुनौती दी है।

Tags: Bahraich Newscrime newsup news
Previous Post

गांवों में छाया तेंदुआ का आतंक, जयमाला व चंपाकली ने शुरू की कांबिंग

Next Post

कोरोना से दिवंगत कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, किया पौधारोपण

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Plantation

कोरोना से दिवंगत कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, किया पौधारोपण

यह भी पढ़ें

share market

शेयर बाजार में धूम, निफ्टी 20 हजार के पार

11/09/2023

बीच रास्ते में शख्स ने रोकी अजय देवगन की कार, पुलिस ने किया अरेस्ट

03/03/2021
Mumbai Indians

दिल्ली को हराकर छठी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version