• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खराब सड़कों की वीडियो बना रही थीं महिला पार्षद, हमलावरों ने कर दी हत्या

Writer D by Writer D
10/02/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Diana Carnero

Diana Carnero

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में एक युवा महिला नेता की उस वक्त गोली मारकर हत्या (Murder कर दी गई, जब महिला नेता (Diana Carnero) अपने इलाके की खराब सड़कों की वीडियो बना रही थीं। घटना के बाद इक्वाडोर में दुख की लहर दौड़ गई है और लोगों ने एक युवा नेता की इस तरह दिनदहाड़े हत्या पर गुस्सा जाहिर किया है।

इक्वाडोर की पार्षद डियाना कारनेरो (Diana Carnero) (29 वर्षीय) पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे गुयास नारंजल इलाके में खराब सड़कों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहीं थी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने डियाना के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि लोग खड़े देखते रह गए। घटना के तुरंत बाद डियाना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमलावरों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

आज जारी होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी, जानें एडमिट कार्ड की डेट

डियाना की हत्या पर इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरेया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा ‘डियाना सिर्फ 29 साल की थी। यह दुस्वपन है, जब इस उम्र के बच्चे दुनिया से जाएं तो मां-बाप पर क्या बीतती होगी। हत्यारों ने एक प्रतिभाशाली नेता का जीवन खत्म कर दिया। यह कितना शर्मनाक है।’ वहीं गुयाक्विल की डिप्टी मेयर ब्लांका लोपेज ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘ये सब खत्म होना चाहिए। अपने इलाके, प्रांत और देश की बेहतरी की कामना करने के लिए किसी की जान को खतरा नहीं होना चाहिए।’

इक्वाडोर इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। दरअसल इक्वाडोर के हाई प्रोफाइल गिरोह का नेता एडेल्फो ‘फिटो’ मैकियास बीते दिनों गुआयाक्विल जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद देश में हिंसा का दौर शुरू हो गया है। हालात को देखते हुए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया था। इस हिंसा में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इक्वाडोर में ही बीते दिनों टीवी पर लाइव प्रसारण के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने न्यूज चैनल को निशाना बनाया था। अपराधियों द्वारा कई पुलिस अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया है।

Tags: # world newsDiana Carneroequdor newsinternational News
Previous Post

जारी हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी, जानें एडमिट कार्ड की डेट

Next Post

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास वाले करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Next Post
Assistant Loco Pilot

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास वाले करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari Shfting

बाराबंकी पहुंची बाहुबली मुख्तार अंसारी की एम्बुलेंस, गिरफ्तार गुर्गे को भेजा जेल

06/04/2021
Fraud

नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से लाखों की ठगी

21/04/2023
5th vande bharat train

देश को मिली 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानें इसका रूट

11/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version