• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल के बाद हुई सस्पेंड

Writer D by Writer D
26/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Sweeper

Sweeper

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। जिले में एक महिला सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान की चप्पल से पिटाई कर दी। प्रधान की पिटाई CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर महिला सफाईकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, विभाग ने उक्त सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है।

दूसरी तरफ आरोपी सफाईकर्मी शीला देवी ने भी ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह के खिलाफ थाना बघौचघाट में छेड़खानी व मारपीट की तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि प्रधान के अटेंडेंस रजिस्टर में साइन नहीं करने से महिला नाराज थी।

इस पूरे मामले में ADPRO श्रवण चौरसिया ने बताया कि एक प्रकरण सामने आया है जिसमें महिला सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान को चप्पलों से पीटा है। ADO पंचायत से जांच कराई गई। जांच के उपरांत ADO पंचायत ने पाया कि यह बात सत्य है और महिला सफ़ाईकर्मी ने कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध आचरण किया था, जिसे प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि देवरिया के विकासखंड पथरदेवा अंतर्गत ग्राम नेरुआरी में दो सफाईकर्मी की तैनाती थी। जिसमें शीला नाम की एक महिला सफाईकर्मी भी है। आरोप है कि शीला समय से ड्यूटी पर नहीं आती है। जब इसकी शिकायत ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों से की तो शीला नाराज हो गई।

इस बीच 22 नवंबर को महिला सफाईकर्मी ग्राम प्रधान के घर अपना पे रोल सिग्नेचर कराने पहुंच गई। इस पर प्रधान ने पूछा कि आपकी ड्यूटी कितने बजे से है। तो महिला ने कहा कि 11 बजे दिन से 2 बजे दोपहर तक। जवाब सुन प्रधान ने कहा कि यह बात विभाग के उच्च अधिकारियों से लिखवाकर लाइये। क्योंकि, ड्यूटी की टाइमिंग ये नहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री पर जानलेवा हमला, फूलों के साथ मोबाइल फेंका

आरोप है कि ये सुनते ही महिला सफाईकर्मी शीला आग बबूला हो गई और चप्पल निकालकर ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। यह घटना प्रधान के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने इस पूरे मामले से विभाग को अवगत कराया और थाना बघौचघाट में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, विभाग ने सफाईकर्मी के खिलाफ एक्शन लिया है।

Tags: crime newsDeoria Newsup news
Previous Post

कांग्रेस के अपने कार्यक्रम में चली गई लाइट, राहुल गांधी बोले- जितना माइक बंद करना है कर लो मैं फिर भी बोलूंगा

Next Post

राजमहलों को मात देते वीआईपी कैम्प बढ़ाएंगे महाकुम्भ की शोभा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

राजमहलों को मात देते वीआईपी कैम्प बढ़ाएंगे महाकुम्भ की शोभा

यह भी पढ़ें

JEE mains और NEET UG स्थगित करने के लिए SC में दायर की याचिका

07/08/2020
Plantation

सेवा पर्व: यूपी में 15 लाख पौधरोपण कराएगी योगी सरकार

12/09/2025

राहुल गांधी बोले- देश में लगातार बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी करनी है साफ

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version