• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रैक्टर ट्राली से भीषण टक्कर, मासूम सहित 6 की मौत

Writer D by Writer D
21/05/2022
in उत्तर प्रदेश, बलरामपुर
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। बलरामपुर-सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी बोलेरो (Bolero) की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर (collision) में एक मासूम बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव लक्षमनपुर से सोनपुर बारात जा रही थी। इस दौरान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गनवरिया ग्राम के निकट बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल तीन लोगों का इलाज चल रहा है।

मृतकों में थाना हरैया के गांव परसपुर निवासी लक्ष्मण, फतेहनगरा निवासी शादाब अहमद, जैनुल आबदीन, अमवा गांव निवासी अमृता एवं उनके पति बसंते तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी वापी पुत्र शिव प्रसाद के नाम शामिल हैं।

घायलों में दुर्गा प्रसाद पुत्र रामराज उम्र 18 वर्ष, शिव प्रसाद पुत्र भगवान उम्र 52 वर्ष, उमेश पुत्र रक्षा राम उम्र 12 वर्ष, अंकित पुत्र कृपाराम उम्र 13 वर्ष शामिल हैं। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना व स्थानीय अधिकारियों ने जायजा लिया है।

Tags: accident newsBalrampur newsroad accident newsup news
Previous Post

सड़क हादसे में 3 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

Next Post

लालमणि हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने करायी थी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Next Post
murder

लालमणि हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने करायी थी हत्या

यह भी पढ़ें

Siddharth Nath Singh

योगी जनता के बीच, अखिलेश एसी कमरे में कर रहे है ट्वीट : सिद्धार्थनाथ

28/05/2021
Halwa-Chana Prasad

माता रानी को लगाएं हलवा-चना प्रसाद का भोग, मैया होंगी प्रसन्न

15/04/2024
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

केजरीवाल पर अब ‘NIA’ जांच की मांग, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगा आरोप

06/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version