• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यात्रियों से भरी दो बसों में लगी भयंकर आग, वृद्ध यात्री जिंदा जला

Writer D by Writer D
15/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
fire broke out in two buses

fire broke out in two buses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मथुरा जिले के दो बस स्टैण्डों पर सोमवार शाम यात्रियों से भरी दो बसों में भयंकर आग (fire broke out in two buses ) लग गई। पुराने बस स्टैण्ड पर जली बस में जिंदा वृद्ध यात्री की जलकर मौत (burnt alive)हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया है। वहीं, यात्रियों ने कूद-कूद कर अपनी जान बचाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड पर अलीगढ़ के बुद्ध बिहार डिपो की एक बस यूपी 81 बीटी 6598 बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसमें काफी सवारियां अलीगढ़ जाने के लिए बैठी हुई थी। करीब 6:30 बजे अचानक इंजन के पास शार्ट सर्किट से बस में धुआं उठने लगा। धुंआ देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग बस से उतरकर भागने लगे। देखते ही देखते हल्की सी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस से तेज ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री बस में से नीचे निकल आए। अचानक लोगों की नजर बस से चीखने की आवाज पर देखा कि एक वृद्ध बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है, आग की लपटें इतनी तेज थी कि बस में जाने की हिम्मत कोई नहीं कर सका।

सूचना पर दमकल की गाड़ियां इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जब तक आग पर काबू पाया गया। बस में बैठे हुए व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझने के बाद जले हुए व्यक्ति को बस से निकाला गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष रही होगी। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस वैसे निकल गए जबकि जिस बस में आग लगी उसके आसपास भी कई बसें और खड़ी थी। अगर कोई और बस आग पकड़ लेती तो शायद बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

दूसरी ओर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नए बस अड्डे पर राजस्थान भरतपुर के लोहागढ़ डिपो की बस आर जे 09 पीए 4328 मथुरा से जयपुर जाने के लिए नए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसमें कुछ सवारी भी बैठी थी अचानक ड्राइवर के पास इंजन की तरफ से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते यह धुआं लपटों में बदल गया। इसे देख सवारियां उतरकर भागने लगी। बस में लगी आग से हड़कंप मच गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझ-बूझ से यह आग कुछ ही देर में बुझा दी गई, अगर जरा भी देर हो जाती तो शायद कोई बड़ा हादसा हो जाता बताया गया कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
kanwariyas

दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल

यह भी पढ़ें

2 jawans died as CRPF vehicle overturned

उधमपुर में CRPF का वाहन गहरी खाई में गिरा, दो जवान शहीद; 12 घायल

07/08/2025
Rampur Superintendent of Police Ankit Mittal

रामपुर में ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस बांट रही रेड कार्ड

29/01/2022
Odisha Police

UKPSC ने जारी किया जिला पुलिस का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

10/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version