• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साड़ी कारोबारी के चार मंज़िला मकान में लगी भीषण आग

Writer D by Writer D
25/02/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। जनपद के छित्तनपुरा इलाके में स्थित साड़ी कारोबारी के चार मंजिला मकान में शनिवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग (Fire) लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ऊपरी मंजिल पर मौजूद कारोबारी के परिजनों ने बगल की छत पर कूद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद सुबह 10:30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

इस दौरान अफरातफरी की स्थिति मची रही। मकान के निचले तल पर मौजूद साड़ी की गद्दी और फर्नीचर सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। छित्तनपुरा क्षेत्र के इमलिया तल्ले निवासी नियाज अहमद साड़ी कारोबारी हैं। चार मंजिला मकान में पहले तल पर उनकी साड़ी की गद्दी और दूसरे तल पर गोदाम है। बाकी के दो फ्लोर पर परिवार के लोग रहते हैं।

शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक से पहले तल से धुआं निकलने लगा। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना साड़ी कारोबारी नियाज को दी। हादसे के वक्त घर में मौजूद कई लोग नींद में थे। धुआं भरने से दम घुटने लगा तो उनकीं आंखें खुल गईं और जान बचाने के लिए भागने लगे। वे लोग जब तक नीचे उतरते तबतक पहले मंजिल पर आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। ऐसे में सभी मकान के छत पर पहुंचे और बगल के मकान की छत पर कूद कर जान बचाई।

सेवाभावी अहमदिया डॉक्टर की गोलियों से भून कर हत्या

दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद आग (Fire) पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मकान की दीवारें तक जगह-जगह से चटक गई हैं। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग भी भयभीत रहे।

दरअसल, छित्तनपुरा घनी आबादी वाला इलाका है। संकरी गलियों में भी बहुमंजिली इमारतें खड़ी हैं। जिनमें मुख्यतः साड़ी बुनाई और कढ़ाई से संबंधित कारोबार होता है।

Tags: up newsvaranasi news
Previous Post

सेवाभावी अहमदिया डॉक्टर की गोलियों से भून कर हत्या

Next Post

मार्च में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
Next Post
Bank Holidays

मार्च में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

यह भी पढ़ें

vishal singh

5 बार अपने भाई के लिए मुझे छोड़कर गई थीं पत्नी श्वेता : विशाल सिंह

05/09/2020
pitru paksha

इन 7 चीजों का दान करने से दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां और खत्म हो जाएगा पितृ दोष

20/09/2020

धर्म दत्त गुप्ता और जसलीन मथारू ने प्रेस कांफ्रेंस में ‘रापची ओरिजनल्स’ फ्री स्ट्रीमिंग शुरू करने की दी जानकारी।

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version