• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी प्रसाद और महंत राजूदास के बीच मारपीट, देखें Video

Writer D by Writer D
15/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swami Prasad

Fight between Swami Prasad and Mahant Rajudas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गोमतीनगर के एक होटल में बुधवार दोपहर महंत राजूदास (Rajudas) और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad) के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट तक हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।

गोमतीनगर के एक बड़े होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का सेशन दोपहर 12 बजे था जबकि महंत राजूदास का सेशन दो बजे था। महंत राजूदास संतों के साथ पहले से वहां पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक जब स्वामी प्रसाद मौर्य का इंटरव्यू खत्म हो गया तो वह वहां से जाने लगे। पीछे से राजूदास व अन्य संत भी पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के दौरान ही राजूदास व स्वामी प्रसाद के बीच हाथापाई हो गई। मौर्य के समर्थक व राजूदास के साथ मौजूद संत भी भिड़ गए। मारपीट होने लगी। पुुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों को वहां से हटवाया।

Video

#BreakingNews#SamajwadiParty leader #SwamiPrasadMaurya and Ayodhya’s Hanuman Garhi #MahantRajuDas come to blows in Lucknow.#RajuDas pic.twitter.com/hidgTegkLX

— IANS (@ians_india) February 15, 2023

उधर, एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो व सीसीटीवी जुटाए गए हैं। वीडियो में दोनों पक्षों से नारेबाजी व एक दो लोगों के बीच हाथापाई दिख रही है। विस्तार से प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है। तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

स्वामी प्रसाद करा सकते हैं मेरी हत्या: राजूदास (Rajudas)

हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने स्वामी प्रसाद मौर्या को देशद्रोही बताया। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या पर मुकदमा दर्ज कराऊंगा। उनके समर्थकों ने मेरे साथ मारपीट की है। स्वामी प्रसाद ने भगवा वेश में आतंकी कहते हुए मेरी तरफ अपने समर्थकों को ललकारा। राजूदास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं।

राजू दास ने तलवार से हमला करने की कोशिश की: स्वामी प्रसाद (Swami Prasad)

जबकि दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि महंत राजू दास ने मेरे ऊपर तलवार और भाला से हमला करने की कोशिश की। इसके बाद मेरे समर्थकों ने उनको पीटा।

Tags: gomtinagar newsLucknow Newsmahant rajudasSwami Prasad Mauryatv debate
Previous Post

धामी कैबिनेट बैठक में मिली स्टार्टअप नीति 2023 को मंजूरी

Next Post

कानपुर मामले में सरकार ने दो सदस्यीय एसआईटी गठित की

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
Next Post
Government constituted SIT in Kanpur incident

कानपुर मामले में सरकार ने दो सदस्यीय एसआईटी गठित की

यह भी पढ़ें

ganesh chaturthi

इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त

14/12/2023
double murder

फैक्ट्री के प्रदूषित कचड़े के नीचे दबा मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

13/12/2020
Indian sports world

भारतीय खेल जगत ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version