• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fighter jet Mirage

Fighter jet Mirage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहीद पथ पर चलती ट्रेलर से फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी हो गया। इसकी जानकारी होते ही एयरफोर्स के अधिकारियों ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, वहीं चालक भी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पहिया मध्य वायु कमान का स्टेशन बीकेटी से जोधपुर भेजा जा रहा था। चोरों ने रास्ते में ट्रेलर का रस्सा काटकर वारदात को अंजाम दिया है।

इस मामले में आशियाना थाने में ट्रेलर चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शहीद पथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लखनऊ के बीकेटी में मध्य वायु कमान का स्टेशन है। एयरबेस से मिराज फाइटर जेट के पांच टायर जोधपुर एयरबेस भेजे जा रहे थे। 27 नवंबर की रात करीब दो बजे सेना से संबंद्घ ट्रेलर आरजे01जीए3338 टायर लोड कर निकला था। ट्रेलर का चालक मायापुर अजमेर निवासी हेम सिंह रावत था। हेम सिंह रावत के मुताबिक वह शहीद पथ के रास्ते कानपुर की तरफ निकल रहा था।

साढ़े चार साल में हुआ पांच लाख करोड़ से अधिक का निवेश, तीन करोड़ लोगों को मिला रोजगार

शहीद पथ पर ही एसआर होटल के पास जाम लगा हुआ था। जाम के बीच ट्रेलर के पीछे चल रही काले रंग की स्कार्पियो से उतरे दो लोगों ने रस्सा काटकर एक टायर उतार लिया।  जाम के कारण वह गाड़ी किनारे लगाकर पकड़ नहीं सका। इसी बीच स्कार्पियो सवार वहां से निकल गये। हेम सिंह ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर दी।

मौके पर पहुंची पीआरवी ने उसे गाड़ी सहित आशियाना थाने लेकर गई। जहां पूरी जानकारी प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला को दी गई। संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल चालक हेम सिंह रावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पड़ताल शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

प्रभारी निरीक्षक आशियाना धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक शहीद पथ के आसपास के सभी भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, पुलिस बीकेटी के एयरफोर्स स्टेशन से लेकर वारदात होने के बीच के सभी जगह सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। इसके अलावा आसपास के रास्ते पर भी पुलिस की निगरानी शुरू हो गई।

चालक हेम सिंह रावत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, इसकी जानकारी एयरफोर्स सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी दी। ट्रेलर पर बचे हुए चार टायर लेकर हेम सिंह रावत जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा तो एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल हिरासत मे ले लिया। उसके ट्रेलर से फाइटर प्लेन के स्पेयर्स का ट्रांसपोर्टेशन का काम होता है। सेना को आशंका है कि किसी दुश्मन की साजिश के तहत टायर चोरी हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी हेम सिंह रावत की खुद की है। वह कई वर्षों से सेना से संबंद्घ है। एयरफोर्स स्टेशन व सेना के बेस कैंप के संवेदनशील परिसरों में उसकी पहुंच रहती है। जिस टायर की प्लेन के अतिरिक्त कहीं उपयोगिता नहीं है। उसका इस तरह चोरी होना संदेह के घेरे में आता है। चालक हेम सिंह से पूछताछ की गई है।

Tags: crime newsFighter jet MirageLucknow Newsup news
Previous Post

साढ़े चार साल में हुआ पांच लाख करोड़ से अधिक का निवेश, तीन करोड़ लोगों को मिला रोजगार

Next Post

IPS परमबीर सिंह सस्पेंड, उद्धव सरकार ने दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Parambir Singh

IPS परमबीर सिंह सस्पेंड, उद्धव सरकार ने दिया आदेश

यह भी पढ़ें

सर्दियों में लेना चाहते हैं गर्मागर्म ब्रेकफास्ट का मजा, मिनटों में तैयार करें ब्रेड भजिया

22/01/2022
Mascara

पलकों की सुंदरता बढ़ाता हैं मसकारा, जानें किस तरह लगाए इसे परफेक्ट

16/01/2022
CM Yogi

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version