• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानवता शरसार! एक एंबुलेंस में 22 शवों को भरकर श्मशान घाट पहुंचाया

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
22 bodies in one ambulence

22 bodies in one ambulence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के बीड़ में कोविड-19 से जान गंवाने वाले 22 लोगों के शवों को एक ही एंबुलेंस में भरकर श्मशान ले जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने एंबुलेंस की कमी को इसका एक कारण बताया है।

घटना रविवार रात को हुई जब बीड़ के अंबाजोगाई में स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण राजकीय चिकित्सा कॉलेज के शवगृह में रखे शवों को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया जा रहा था।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर शिवाजी शुक्रे ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘अस्पताल प्रशासन के पास पर्याप्त एंबुलेंस नहीं हैं, जिसके कारण ऐसा हुआ।’ उन्होंने कहा कि उनके पास पिछले साल कोविड-19 के पहले दौर में पांच एंबुलेंस थीं। उनमें से तीन को बाद में वापस ले लिया गया और अब अस्पताल में दो एंबुलेंस में कोविड-19 रोगियों को लाया तथा ले जाया जा रहा है।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

अधिकारी ने कहा, ‘कभी-कभी, मृतकों के संबंधियों को ढूंढने में समय लग जाता है। लोखंडी सवारगांव के कोविड-19 केन्द्र से भी शवों को हमारे अस्पताल में भेजा रहा है क्योंकि उनके पास कोल्ड स्टोरेज नहीं है।’ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तीन और एंबुलेंस मुहैया कराने के लिये 17 मार्च को जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा, ‘अव्यवस्था से बचने के लिये हमने अंबाजोगाई नगर परिषद को पत्र लिखा था कि सुबह 8 से बजे से रात 10 बजे तक अंतिम संस्कार कराए जाएं और अस्पताल वार्ड से ही शवों को श्मशान भेजा जाए।’

इस बीच, भाजपा नगर पार्षद सुरेश ढास ने आरोप लगाया कि अस्पताल और स्थानीय नगर निकाय एक दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं। अंबाजोगाई नगर परिषद के मुख्य अधिकारी अशोक साबले ने कहा कि शवों को मांडवा रोड पर स्थित श्मशान (कोविड-19 रोगियों के अंतिम संस्कार के लिये तय श्मशान) ले जाना मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी है।

देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 3.23 लाख नए केस, 2771 मरीजों की मौत

साबले ने कहा, ‘हमारी टीमें श्मशान में अंतिम संस्कार कर रही हैं। सोमवार को इस मुद्दे पर एक बैठक हुई थी, जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस नहीं है। अगर यही समस्या है तो क्या उन्होंने अपने तंत्र की समीक्षा नहीं की? उन्होंने इस पर काम क्यों नहीं किया?’ नगर परिषद के अध्यक्ष राजकिशोर उर्फ पापा मोदी ने भी घटना को लेकर चिंता प्रकट की और कहा कि उसी दिन एक और एंबुलेंस में आठ शवों को श्मशान ले जाया गया. उन्होंने कहा, ‘हम मेडिकल कॉलेज को एक एंबुलेंस मुहैय करा रहे हैं। दो अन्य एंबुलेंस जिला प्रशासन की ओर से उपल्बध कराई जाएंगी।’

Tags: crime newsMaharashtra News
Previous Post

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

Next Post

हाईकोर्ट की फटकार का असर, नतीजों पर जश्न मनाने पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post
Ban on celebrating election results

हाईकोर्ट की फटकार का असर, नतीजों पर जश्न मनाने पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें

Maratha Reservation

खत्म हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, मनोज जरांगे के आगे झुकी शिंदे सरकार

27/01/2024

पूर्व सिविल सेवक एक न्यूज चैनल के खिलाफ हुए लामबंद, मोदी सरकार करे कानूनी कार्रवाई

02/09/2020
Kapil Sibal

कांग्रेस पर सिब्बल ने कसा तंज, बोले- पार्टी आंख बंद करके चल रही है

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version