• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
11/09/2026
in छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। गुरुवार को देर रात राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म देखने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से प्रदेश के अधिकाधिक दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उसके जीवन मूल्यों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन इसी महान परंपरा का प्रेरक उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीम करौली बाबा ने अपने सरल जीवन और सहज वचनों से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में सक्षम हैं।

साय ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित है।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान: CM धामी

Next Post

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
Main Slider

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान: CM धामी

11/09/2026
उत्तराखंड

नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

11/09/2026
BRICS
Main Slider

21 देशों का परिवार बना BRICS, 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व: मोदी

11/09/2026
Main Slider

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

11/09/2026
Next Post
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

यह भी पढ़ें

Ashutosh Tandon

बरेली स्मॉर्ट सिटी परियोजना का कार्य संतोषजनक, रैंकिंग में और सुधार की आवश्यकता : आशुतोष

11/03/2021
sansad bhawan

29 जनवरी को शुरू होगा संसद का बजट सत्र, आठ अप्रैल तक चलेगा

14/01/2021
petrol

आम आदमी की जेब में पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाई आग, जानें आज का भाव

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version