• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Writer D by Writer D
09/03/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

Film producer company thanks CM Dhami for shooting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई-दो’ की शूटिंग और सब्सिडी को उत्तराखंड में मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को धन्यवाद दिया है।

जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट(ट्वीट और इंस्टा) पर टैग करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का उनके सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए हार्दिक धन्यवाद। ‘बधाई-दो’ फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखंड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जंगली पिक्चर्स के इस पोस्ट को ‘बधाई-दो’ के अभिनेता प्रसिद्ध स्टार राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा धन्यवाद सर।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  के नेतृत्व में उत्तराखंड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को एक उद्योग की भांति बढ़ावा दिया जायेगा। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर फोकस किया जा रहा है। नई फिल्म नीति में क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए उनको दी जाने वाली सब्सिडी में उल्लेखनीय वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए भी नीति बना ली गई है। राज्य के शूटिंग लोकेशनों और फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों के लिए डायरेक्ट्री बनाने के लिए सूचना संकलन का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल में ही लागू की गई निजी औद्योगिक क्षेत्र स्थापना नीति-2023 के अंतर्गत भी निजी फिल्म सिटी, स्टूडियो एवं अन्य उपक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। कई बड़े फिल्म निर्माता राज्य में फिल्म निर्माण, फिल्म सिटी, फिल्म संस्थान के लिए बातचीत कर रहे हैं।

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मेला का उद्घाटन

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष बड़े बैनर की दो हिन्दी फिल्मों बधाई दो (जंगली प्रोडक्शन) और तड़प (साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन) को सब्सिडी दी गई है। जिन्होंने अपनी कुल शूटिंग का 75 फीसद से अधिक उत्तराखंड में शूट किया है। कुछ अन्य हिन्दी और क्षेत्रीय फिल्मों की सब्सिडी हेतु भी कार्यवाही गतिमान है। पिछले वर्ष बनी कई फिल्में रिलीज होने के बाद सब्सिडी को आवेदन करेंगी। पिछले एक वर्ष में लगभग 200 फिल्म शूटिंग अनुमतियां जारी की गई हैं। अभी राज्य में कई फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग चल रही हैं या शीघ्र प्रस्तावित हैं। इन फिल्मों में फिर आई हसीन दिलरूवा, राज और डी के निर्मित वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया, पुतुल, मेघना गुलजार की सैम बहादुर प्रमुख हैं।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

घर पहुंचा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

Next Post

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, CBI के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Next Post
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, CBI के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

SI rapes woman

पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से SI ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

08/03/2021
Suicide

पति ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाला, पत्नी ने की आत्महत्या

30/08/2021
CM Yogi hoisted the tricolor at his residence

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक- मुख्यमंत्री

15/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version