• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

Writer D by Writer D
17/08/2026
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Fire at Tarapith hotel

Fire at Tarapith hotel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के सामने स्थित एक होटल में आज तड़के लगी आग में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और अन्य कई लोग झुलस गए । इन लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झुलसे लोगों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बताया गया है कि तारापीठ थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित पांच मंजिला होटल ‘विदेशिनी’ में सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। होटल के बिजली आपूर्ति केंद्र में अचानक विस्फोट के बाद आग लगी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बिजली के तारों में खराबी के कारण विस्फोट हुआ।इस दौरान अधिकांश श्रद्धालु सो रहे थे। कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं फैल गया। कई लोग अपने कमरों में फंस गए। सूचना मिलते ही तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस तथा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

होटल मालिक कल्याण पाल के अनुसार, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने आग लगते ही अग्निशमन यंत्र चलाया और बिजली की आपूर्ति बंद करने का प्रयास किया। हालांकि, होटल की सजावट में इस्तेमाल रेशेदार सामग्री ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। धुआं पांचवीं मंजिल तक पहुंच गया। कई श्रद्धालु घबराकर बाहर निकलने लगे और इसी दौरान आग की चपेट में आ गए।

होटल में ठहरे उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया निवासी तपनज्योति मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी, दो बच्चों, मां और बहन के साथ तारापीठ में पूजा करने आए थे। उनका परिवार करीब 45 मिनट तक होटल के कमरे में फंसा रहा। कमरे में खिड़की नहीं होने के कारण उन्होंने शौचालय के ऊपरी हिस्से से बाहर निकलने का प्रयास किया। बाद में तारापीठ पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। उनकी मां अभी भी बेहोश हैं, जबकि बहन झुलस गई है।

श्रावण मास में पूजा-अर्चना के लिए तारापीठ पहुंचे श्रद्धालुओं में इस हादसे के बाद दहशत है। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग के वास्तविक कारण और होटल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

सावन के तीसरे सोमवार पर लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

Next Post

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Next Post
shehzad poonawalla

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

ranvir singh

रणवीर सिंह फैन्स को देखकर कार की छत पर हो गए खड़े

11/11/2020
mask challan

हिमाचल प्रदेश में मास्क नहीं पहना तो आठ दिन की जेल, पांच हजार तक जुर्माना

28/11/2020
Share Market

लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 254 अंक लुढ़का

08/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version