• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

Writer D by Writer D
11/08/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.

Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: इंदिरानगर सेक्टर-8 में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वीटू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। लेकिन हादसे से ज्यादा सवाल इस बात पर उठ रहे हैं कि जिस इमारत को आवास विकास परिषद ने पहले ही सील कर दिया था, वहां आखिर रेस्टोरेंट का संचालन कैसे जारी रहा।

चार दमकल गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त रेस्टोरेंट के भीतर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

धुएं के गुबार के बीच बुझाई आग

रेस्टोरेंट में आग लगते ही धुआं और लपटें बाहर निकलने लगीं। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एफएसओ इंदिरानगर दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और चौकी प्रभारी ने भी पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया।

रेस्टोरेंट के भीतर धुआं इतना भर गया था कि दमकलकर्मियों को आग तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने ब्रीथिंग ऑपरेटिंग सेट पहनकर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान तेज किया। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

3 जुलाई को लगी थी सील, फिर भी चल रहा था कारोबार

आवास विकास परिषद के मुताबिक भवन का नक्शा आवासीय निर्माण के लिए स्वीकृत कराया गया था, लेकिन उसमें रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पर परिषद ने 3 जुलाई को भवन को सील कर दिया था।

इसके बावजूद आरोप है कि रेस्टोरेंट चोरी-छिपे संचालित होता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार सील की गई पट्टी के नीचे से लोगों को अंदर भेजा जाता था और यहां पार्टियां आयोजित की जाती थीं। रविवार को भी रेस्टोरेंट में पार्टी होने की बात सामने आई है।

हादसे के बाद उठे कई बड़े सवाल

आग की घटना ने आवास विकास परिषद की सीलिंग व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सीलिंग के बाद अधिकारियों ने नियमित निगरानी की होती तो शायद रेस्टोरेंट में गतिविधियां जारी नहीं रहतीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट के दोनों मालिकों को फटकार लगाई। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह के मुताबिक अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एफएसओ पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि भवन आवास विकास परिषद की ओर से सील किया गया था और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

अब जांच का अहम सवाल यही है कि सील होने के बावजूद रेस्टोरेंट कैसे चलता रहा और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है?

Tags: Lucknow News
Previous Post

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

Next Post

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Next Post
Jharkhand Bandh

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

02/10/2025
Hangover Kaise Utare

हैंगओवर से राहत पाने के लिए बस करना होगा ये छोटा सा काम

05/07/2021
GST

लोकसभा ने जीएसटी कानूनों में संशोधन संबंधी विधेयक, 2023 किया पास

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version