• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर धूं-धूं कर जली डबल डेकर बस, बाल-बाल बचे 39 यात्री

Writer D by Writer D
26/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Fire breaks out in a double-decker bus

Fire breaks out in a double-decker bus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही एक डबल डेकर (Double Decker Bus) वातानुकूलित बस में भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 39 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे थाना काकोरी क्षेत्र के रेवरी टोल प्लाजा के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से लखनऊ होते हुए गोंडा जा रही थी। बस जब रेवरी टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले पहुंची, तभी उसके पिछले टायर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस (Double Decker Bus) धुएं व लपटों से घिर गई।

बस चालक जगत सिंह ने बताया कि जब उसने धुआं उठते देखा तो तुरंत बस (Double Decker Bus) को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। चालक और परिचालक की सूझबूझ के चलते सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग इतनी भीषण थी कि बस की छत से लेकर सीटें तक जलकर राख हो गईं। पुलिस ने बताया कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट या टायर के ओवरहीट होने की मानी जा रही है। फिलहाल आग के सही कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद बस मालिक श्यामलाल गोले से संपर्क किया गया। उन्होंने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य गोंडा भेजा। बस को फिलहाल एक्सप्रेस-वे के किनारे हटा दिया गया है और आवागमन पूरी तरह सामान्य है।

Tags: Double Decker Bus
Previous Post

जूट सेवा केन्द्र पर हुई गोमती को निर्मल बनाने की चर्चा

Next Post

सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

एक नवंबर से बदलेगा LPG सिलेंडर डिलीवरी नियम

18/10/2020
CM Dhami

देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जागेश्वर धाम: मुख्यमंत्री

16/07/2025
Suicide

युवक ने भाई की ससुराल में फांसी लगायी

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version