• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हजरतगंज में गोमती होटल में लगी भीषण आग, मची भगदड़

Writer D by Writer D
07/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Hotel Gomti

Hotel Gomti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में हजरतगंज में गोमती होटल (Hotel Gomti) के पांचवें तल के एक कमरे में रविवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर दो दमकल लेकर पहुंची अग्निशमन टीम ने 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हजरतगंज एफएसओ रामकुमार रावत के मुताबिक क्षेत्र में पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय के सामने स्थित गोमती होटल (Hotel Gomti) में पांचवें तल पर कमरा नंबर 506 में रविवार दोपहर 12:30 बजे आग लग गई। कमरा नंबर 503 की सफाई कर रहे कर्मचारी विनम्र कुमार ने वहां से धुआं निकलता देख होटल के मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद तुरंत बिजली सप्लाई बंद करके फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।

चंद मिनट में ही अग्निशमन टीम दो दमकल लेकर पहुंच गई। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इससे आग होटल में तो नहीं फैल सकी मगर कमरा नंबर 506 का सारा फर्नीचर व अन्य सामान पूरी तरह जल गया।

पांचवें तल पर धुआं भरने से अग्निशमन कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते उन्होंने आग बुझाने के बाद कमरे की खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं निकाला।

अपनी नई तस्वीर के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है काशी

एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत ने बताया कि गोमती होटल के पास अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एनओसी नहीं था। होटल के अग्नि सुरक्षा उपकरण भी खराब थे। गनीमत रही कि जिस समय कमरे में आग लगी उस दौरान पूरा फ्लोर खाली था अन्यथा भगदड़ मच सकती थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गोमती होटल में आग लगने पर एहतियात के तौर पर तुरंत एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया। जिसके बाद कुछ देर में ही तीन एंबुलेंस होटल पहुंच गईं। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह भी पुलिसकर्मियों संग होटल पहुंच गए। आग बढ़ने से पहले ही काबू में आने से सभी ने राहत की सांस ली।

Tags: crime newsgomti hotelLucknow Newsup news
Previous Post

अपनी नई तस्वीर के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है काशी

Next Post

दो लाख रुपए के इनामी डकैत को एसटीएफ ने मेरठ से किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

दो लाख रुपए के इनामी डकैत को एसटीएफ ने मेरठ से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM हेल्पलाईन के लंबित मामलों के निस्तारण में अधिकारी दें ध्यान : अवस्थी

04/02/2021
abdomen massage

क्‍या बैली फैट कम करने में मददगार है पेट की मालिश ?

15/09/2021
Mujib Ahmed

भू माफिया मुजीब अहमद सहित तीन लोगों की 50 करोड़ की संपत्ति सीज

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version