• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चलती चारमीनार एक्सप्रेस में भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

Writer D by Writer D
26/04/2026
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Fire In Charminar Express Train

Fire In Charminar Express Train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस (Charminar Express Train) के एक कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन में दाखिल हो रही थी, कोच से निकलते धुएं को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर कूदने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले ट्रेन के S5 डिब्बे में लगी थी। जैसे ही रेलवे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा, तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को अलेर स्टेशन के पास रोक दिया गया।

गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहे। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और तकनीकी क्लीयरेंस के बाद ही ट्रेनों का आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।

आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है। रेलवे विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

Tags: charminar expres train accidentNational newstelangana newstrain acident
Previous Post

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

Next Post

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

Writer D

Writer D

Related Posts

Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Next Post
Smelly Shoes

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

यह भी पढ़ें

police encounter

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

20/01/2021
CM Nayab Saini met the Governor.

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
Ramlalla Pran Pratishtha

प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में बुंदेली भजन गाएंगे झांसी के कलाकार

14/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version