• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तंबाकू फैक्टरी में लगी आग, 18 घंटे बाद भी काबू नहीं

Writer D by Writer D
28/11/2023
in उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
A huge fire broke out in a 24-storey building

A huge fire broke out in a 24-storey building

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज के पटियाली में गंजडुंडवारा रोड पर आदर्श प्रोडक्ट तंबाकू गोदाम में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग (Fire)  लग गई। सोमवार दोपहर तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू नहीं पा सकी। जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर तंबाकू की बोरी बाहर निकाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग से होने वाली क्षति का आकलन नहीं हो सका है। मौके पर एडीएम, एएसपी और जिले के अन्य अधिकारी पहुंच गए।

पटियाली में आदर्श प्रोडक्ट तंबाकू गोदाम सोनीपत के वीरेंद्र बंसल का है। किसानों से तंबाकू की खरीद के बाद प्रोसेसिंग का कार्य किया जाता है। रविवार को देर रात अज्ञात कारणों से उसमें आग (Fire) लग गई। गोदाम से आग की लपटे उठ रहीं थीं। गोदाम के सामने चाय की दुकान पर बैठे लोगों की नजर गई।

उन्होंने गोदाम के कर्मचारियों को जानकारी दी। गोदाम के कर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पटियाली एसडीएम कुलदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा और लेखपाल पहुंचे । साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया।

आग (Fire) इतनी भयानक थी उस पर काबू पाने को पड़ोसी जनपद अलीगढ़, एटा, हाथरस और फर्रुखाबाद से फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां बुलाईं गईं। 18 घंटे बीत जाने के बाद भी आग को पूरी तरह शांत नहीं किया जा सका। गोदाम की दीवार जेसीबी से तोड़कर उसमें रखी तंबाकू की बोरियों को निकाला जा रहा है। आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

सोमवार सुबह को घटनास्थल पर एडीएम डॉ. वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे, एसडीएम कुलदीप सिंह और सीओ डीके पंत सहित अन्य पहुंच गए। उन्होंने गोदाम पर अग्निशमन की टीम द्वारा आग बुझाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें जल्द से जल्द आग पर काबू पाने को कहा।

Tags: crime newskasganj newsup news
Previous Post

चोरों ने खंडित किया शिवलिंग, आक्रोश

Next Post

कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

Hurun List में यूपी के 11 नए नामों की एंट्री, धनकुबेरों की संख्या बढ़कर हुई 46

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें

25/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

hair

रूखे और बेजान बालों को इस तरह करें रिपेयर

16/07/2024
Sunscreen

इन चीजों से घर पर ही बनाएं सनस्क्रीन, हेल्दी रहेगी स्किन

17/10/2023
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को ‘सुप्रीम’ झटका, HC के फैसले को रखा बरकरार

15/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version