• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चिप्स-कुरकुरे बनाने वाली फैक्टरी में आग, एक श्रमिक जिंदा जला

Writer D by Writer D
05/01/2024
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Fire

Fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। डिडौली नेशनल हाईवे पर चौधरपुर से नवादा रोड पर स्थित ओम संस फूड इंडस्ट्रीज में तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग (Fire) लग गई। थोड़ी देर में आग की चपेट आसमान छूने लगीं। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस बीच रामपुर जनपद के बेनेजीर निवासी अजीत (25) आग की चपेट में आ गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी में आग कैसे लगी अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी मुरादाबाद के रहने वाले भाजपा नेता व उद्योगपति के भाई की बताई जा रही है।

इस फैक्टरी में चिप्स, कुरकुरे, नमकीन (Chips-Kurkure) तैयार होते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात रामपुर जनपद के बेनेजीर निवासी अजीत अन्य मजदूरों के साथ फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाए आग की लपटे आसमान छूने लगीं। थोड़ी देर में आगे विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूर अपनी जान बचाकर भागने लगे। लेकिन अजीत आग की लपटों में घिर गया। इससे पहले मजदूर अजीत को बाहर निकाल पाते, वह बुरी तरह झुलस गया।

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्टरी में भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरोहा और मुरादाबाद से दमकल की चार गाड़ियां भी आ गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं फैक्टरी की बिल्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Tags: Amroha newsChips-Kurkure factorycrime newsup news
Previous Post

भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Next Post

समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा याद किये जाएंगे श्रद्धेय ‘बाबू जी’: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
SP's protest over workers' issues
उत्तर प्रदेश

मजदूरों के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान : CM योगी

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा याद किये जाएंगे श्रद्धेय 'बाबू जी': सीएम योगी

यह भी पढ़ें

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार: गहलोत और पायलट पर विचार कर रही कांग्रेस हाईकमान, विधायकों से वन-टू-वन की डेट तय

25/07/2021
khesari-kajal

खेसारी ने शेयर की काजल के साथ रोमांटिक फोटो, कैप्शन में लिखा- मोहब्बत होती तो…

18/02/2021
AK Sharma

प्रदेश के करीब 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार के अवसर: एके शर्मा

15/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version