• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिरोजाबाद : भाजपा नेता दयशंकर की हत्या का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
भाजपा नेता की हत्या

भाजपा नेता की हत्या का खुलासा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने भाजपा नेता की हत्या का खुलासा करते हुए शार्प शूटरों व सुपारी देने वाले समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात नारखी इलाके में कस्बा नगला बीच में भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बंध में कुछ लोगों काे नामजद करते हुए अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करया गया था। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इस घटना में पुलिस को शूटरों आदि की तलाश कर रही थी।

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात थानाध्यक्ष नारखी और एसओजी टीम ने इस हत्या की घटना में प्रकाश में आये शूटरों व उसके साथियों को दो मोटर साइकिलों पर सवार चार लोगों को आलमपुर पुलिया से हिरासत में लिया। उनसे गहनता से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना नाम दयाशंकर गुप्ता उर्फ डी के की हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने हत्याकाण्ड में ईश्वर देव गुप्ता, फूल किशोर उर्फ फूले पुत्रगण सुरेश चंद्र गुप्ता निवासी नगला बीच बताये। पूछताछ में आरोपियों द्वारा हत्या कराने का कारण जमीनी विवाद व आपसी मतभेद बताया है।

श्री पटेल ने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी और 50 गज का एक प्लाट देने की बात कही गई थी, जिसमें से 60 हजार रुपये घटना के पहले दिये गये जबकि हत्या के बाद पूरी रकम देने की बात हुई थी। हत्या की साजिश जीतू उर्फ जितेन्द्र ने रची थी।

15 लोगों ने दो नाबालिग बहनों का छ दिन तक किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में अनिल पण्डित उर्फ गौतम ,जयकेश उर्फ जैकी , शिशुपाल उर्फ गब्बर,बली मौहम्मद, ईश्वरदेव गुप्ता ,फूलकिशोर उर्फ फूले , जीतू उर्फ जितेन्द्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इस घटना में फरार दुर्वेश यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचे, कुछ कारतूस और मोटर साईकिल बरामद की । गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags: bjp leader daya shanker guptacrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

IPL 2020 : मुंबई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Next Post

एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को NCB ने दबोचा, ड्रग्स खरीदते हुए की गईं अरेस्ट

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Preetika Chauhan

एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को NCB ने दबोचा, ड्रग्स खरीदते हुए की गईं अरेस्ट

यह भी पढ़ें

sonam kapoor

सोनम कपूर की तरह खुद को सर्दियों में करिएं यूं स्टाइल

17/12/2020
drowning

घाघरा नदी में डूबी बालिका, मौत

08/05/2024
Kitchen

किचन के कपड़े हो गए हैं चिपचिपे, तो साफ करने के लिए फॉलो करें ये तरीके

19/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version