• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले कोरोना ने छीन लिया पति, फिर देवर ने किया रेप, उसके बाद……

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Maid

brutality with minor maid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में कोरोना के कारण पति को खोने वाली विधवा के साथ घिनौनी वारदात हुई है। पीड़िता के साथ पहले देवर ने रेप किया, फिर जब पीड़िता पुलिस से रेप की शिकायत करके घर लौटी तो देवर ने अपनी बहनों के साथ भाभी को सरेआम घसीट-घसीटकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, कानपुर के विनायक पुर में सरेआम पीटी जा रही इस पीड़िता के साथ उसके देवर ने रेप की वारदात की है। पीड़िता के पति की कुछ दिन पहले ही कोरोना से मौत हो गई थी। पीड़िता ने रेप की शिकायत पुलिस में की तो देवर और उसकी बहनों ने उसकी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की कोरोना की दूसरी लहर में 26 मई को मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद भाभी को अकेला पाकर देवर ने उसका रेप कर डाला था। इसके बाद पीड़िता जब एफआईआर लिखाने गई तो देवर से लेकर उसकी बहनें तक… सब उस पर टूट पड़ीं।

महिला पिटाई

पीड़िता का एक आठ साल का बेटा है। आरोप है कि देवर और उसकी बहनों ने पीड़िता के साथ ही बच्चे की भी पिटाई की। इस मामले में स्थानीय कल्याणपुर पुलिस का रोल भी सबसे शर्मनाक रहा। पीड़ित महिला जब अपनी एफआईआर लिखाने थाने पहुंची तो पुलिस उसकी रिपोर्ट लिखने की जगह उस पर समझौते करने का दबाव डालती रही।

पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

आखिर ये मामला जब डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी के सामने पहुंचा तो उन्होंने तुरंत रेप की एफआईआर लिखाने का आदेश दिया, लेकिन महिला की रेप वाली एफआईआर लिखी जाती, उसके पहले ही देवर और उसकी बहनों ने उसको जमकर पीट दिया। पुलिस ने आरोपी देवर और उसकी बहनों पर मारपीट के साथ रेप की अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता का कहना है कि मेरे पति की कोरोना से मौत हो गई थी, उसके बाद मेरे देवर ने मेरा रेप कर डाला, जब मैंने एफआईआर लिखने की बात की तो बोला शादी करेंगे, लेकिन इसके बाद घर से निकालने लगा तो मैंने थाने में शिकायत की, तो उन्होंने कुछ नहीं किया, अब कमिश्नर साहब को एप्लिकेशन दी तो एफआईआर लिखने का आदेश दिया, जब हम घर पहुंचे तो घर के बाहर ही मारने लगे।

वहीं, डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी ने कहा कि एक महिला ने शिकायत की थी, उसके देवर ने उसके साथ रेप किया, इसके बाद उसके साथ घरवालों ने मारपीट की, इसमें मारपीट की एफआईआर लिखी गई है, इसके साथ रेप की भी एफआईआर अलग से लिखी गई है, अब मामले की जांच करके आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Next Post

राममंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, जानें पूरा कार्यक्रम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
bhumi pujan anniversary

राममंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, जानें पूरा कार्यक्रम

यह भी पढ़ें

राम मंदिर भूमि पूजन

रामलला के लिए लाई भेंट को कार में ही भूल गए थे पीएम मोदी! फिर लौटे

05/08/2020
Jade Plant

घर में लगा ले ये जादुई पौधा, नहीं होगी धन की कमी

14/07/2026
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version