• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में हुई कोरोना से पहली मौत, एक लाख से अधिक लोग आइसोलेट

Writer D by Writer D
13/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
corona
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया (North Korea) में कोरोना (Corona) का पहला केस सामने आने के बाद शुक्रवार को एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य लोगों की भी मौत हुई है लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इन पांच लोगों को हल्का बुखार था और कोरोना जैसे लक्षण थे वहीं करीब दो लाख लोगों को अइसोलेट (Isolate) कर उनका इलाज किया जा रहा है।

नॉर्थ कोरिया (North Korea) की मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना से पहली मौत हुई है और हजारों लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं जो महामारी को लेकर गंभीर होने के संकेत दे रहे हैं। KCNA ने कहा कि बुखार के लक्षण वाले छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मरीज में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

आइसोलेशन में 1 लाख 87 हजार लोगों का इलाज जारी

समाचार एजेंसी KCNA ने बताया कि देश में कोरोना विस्फोटक हुआ है। करीब 1 लाख 87 हजार 800 लोगों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। समाचार एजेंसी की ओर से कहा गया है कि मोटे तौर पर 3 लाख 50 हजार लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं जिनमें से 10 हजार लोगों ने गुरुवार को इसकी सूचना दी थी। लगभग 1 लाख 62 हजार 200 मरीजों का इलाज किया गया है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि इनमें कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या कितनी थी।

कोर्ट की दीवार ढहने से एक की मौत, कई घायल

गुरुवार को नॉर्थ कोरिया में मिला था कोरोना का पहला केस

उधर, गुरुवार को नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस मिलने के बाद किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने एंटी वायरस कमांड सेंटर का दौरा भी किया था। किम ने कहा कि बुखार से पीड़ित लोगों को आइसोलेट करना और उनका इलाज करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

नॉर्थ कोरिया की ओर से जानकारी दी गई है कि कोरोना का प्रकोप अप्रैल में राजधानी प्योंगयांग में शुरू हुआ था। इसके बाद राजधानी में 15 और 25 अप्रैल को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहना था।

Tags: corona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownNational newsWorld Health OrganizationWorld Hindi NewsWorld News in Hindiकोरोना वायरस का कहर
Previous Post

कोर्ट की दीवार ढहने से एक की मौत, कई घायल

Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 694 अंक तक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Floods in the Modi Khola River in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

14/08/2026
Karoline Leavitt
Main Slider

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

13/08/2026
Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 694 अंक तक उछला

यह भी पढ़ें

केशव प्रसाद मौर्य

निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं : मौर्य

02/11/2020
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Dearness Allowances

कोरोना काल में केन्द्रीय कर्मचारियों को झटका, जुलाई तक नहीं बढ़ेगा महंगाई भत्ता

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version