• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत, दिल्ली में 60 साल की महिला ने तोड़ा दम

Writer D by Writer D
31/05/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में कोरोना (Corona) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में पूरे देश में 2 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। यहां 60 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है। दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली में एक दिन में 56 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव मामलों की बात करें तो ये संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 15 हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं।

दिल्ली में कोरोना (Corona) से हुई मरीज की मौत से पहले पेट में असहनीय दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में Acute Intestinal Obstruction पाया गया, जिसके बाद तुरंत लैप्रोटॉमी (पेट की सर्जरी) की गई। ऑपरेशन के बाद जब रूटीन टेस्ट किए गए, तो कोविड की पुष्टि हुई। मरीज को पहले से कोई कोरोना के लक्षण नहीं थे।

दिल्ली में कोरोना (Corona) ने लोगों को डराया

दिल्ली-एनसीआर में आंकड़ों के मुताबिक अबतक दिल्ली में 294 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुग्राम में शुक्रवार को तीन नए मरीज मिले हैं। पिछले 10 दिन में शहर में 16 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन बताया था कि दिल्ली में कोविड के 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

हालांकि लगातार बढ़ रहे मामले और पहली मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। यही कारण है कि अस्पतालाें में टेस्टिंंग बढ़ा दी गई है।

देश में कोरोना (Corona) के एक्टिव केस

देश में कोरोना (Corona) वायरस के कुल एक्टिव केस 2710 मामले हैं, पिछले 24 घंटों में 511 मामले सामने आए हैं। 255 लोग ठीक हुए हैं वहीं 7 लोगों की मौत हुई है। जनवरी 2025 से अब तक 1170 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए, राजस्थान में 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।

Tags: corona
Previous Post

चौथा बड़ा मंगल कब है ? इसके पाठ से हनुमान जी होंग प्रसन्न!

Next Post

युद्ध हुआ तो अमेरिका नहीं करेगा कोई व्यापार समझौता…, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को दी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
Donald Trump

युद्ध हुआ तो अमेरिका नहीं करेगा कोई व्यापार समझौता…, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

सब्र करो अभी 100 दिन पूरे हुए हैं, हम धीरे-धीरे आरपीएससी की ओर बढ़ रहे: सीएम भजनलाल

26/03/2024

29 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

29/01/2022
Prem Chandra Aggarwal

मेरे खिलाफ माहौल बनाया गया… उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

16/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version