• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इस शहर में बनेगा पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जानें क्या है योगी सरकार का प्लान

Writer D by Writer D
23/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Floating Restaurant

Floating Restaurant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर की कई नदियों के तट पर पर्यटन को बढ़ावा देते हुए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) चल रहे हैं। इसी तरह भारत के अलग-अलग राज्य भी इस दिशा में अपने कदम बढ़ा रहे हैं। दक्षिण भारत के राज्यों समेत पटना में भी ऐसे रेस्टोरेंट चल रहे हैं।  इस कड़ी में अब उत्तर प्रदेश का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

विश्व के कई बड़े शहरों में नदियों के तटीय विकास से प्रेरणा लेते हुए प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसी दृष्टि से यमुना नदी के तट पर उत्तर प्रदेश के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) को बनाने पर सहमति मिल गई है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में त्रिवेणी सभागार में पर्यटन विभाग की बैठक में ये सहमति मिल गई है।

लगभग 5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्मार्ट सिटी द्वारा फंड किया जा रहा है और इसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपीएसटीडीसी) को दी गई है।

यह रेस्टोरेंट साल में 9 महीने पर्यटकों को आकर्षित करेगा और बाढ़ के 3 महीनों में इसे किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसे बनाने से पहले एनजीटी एवं अन्य संबंधित विभागों से पूर्णता: एनओसी ली जाएगी और इसे इस वर्ष के बाढ़ के समय से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे की हत्या, कुकरैल नाले के पास मिला शव

रेस्टोरेंट के अतिरिक्त इस बजट के अंतर्गत बोट शेड, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) को वाटर फ्रंट से जोड़ने के दृष्टिगत एक स्लिप वे, नदियों में पार्टी एवं अधिक लोगों को एक साथ बोटिंग करने के दृष्टिगत दो कैटामारन (विशेष प्रकार की बड़ी बोट्स जिन पर 40 से अधिक व्यक्तियों को ले जाया जा सकता है), आपातकालीन स्थितियों में लोगों को रेस्क्यू कराने के लिए दो स्पीड बोट, पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट तथा लाइफ गार्ड्स के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Tags: Floating RestaurantPrayagraj Newsup news
Previous Post

सीएम आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे की हत्या, कुकरैल नाले के पास मिला शव

Next Post

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- ये तानाशाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

31/08/2026
Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
Next Post
Pawan Kheda

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- ये तानाशाही

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल, बिल किसान हितैषी हैं तो MSP का जिक्र क्‍यूं नहीं?

22/09/2020

हार-जीत में छिपा सपनों का सच

04/07/2021
Babulal Kharadi

‘खूब सारे बच्चे पैदा करो, मकान प्रधानमंत्री देंगे,’ भजनलाल के मंत्री का अजीब बयान

10/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version