• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रही पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो, 81 साल की उम्र में हुआ निधन

Writer D by Writer D
18/12/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Meher Castelino

Meher Castelino

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज से करीब 6 दशक पहले भारत को उसकी पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री (Meher Castelino) के रूप में मिली थीं। 81 साल की उम्र में मेहर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

उनके निधन से फैशन जगत में शोक की लहर है और लोग उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। एक लंबे समय तक उन्होंने फैशन के साथ ही लेखन की दुनिया में भी अपना नाम कमाया और देश-दुनिया की मॉडल्स को इंस्पायर किया। उनकी सफलता ने देशभर की महिलाओं को दिशा दिखाई और उनकी सक्सेस ही दूसरी मॉडल्स की सक्सेस का आधार बनीं। उन्होंने कई मैगजीन्स के लिए ना सिर्फ फोटोशूट्स कराए बल्कि आर्टिकल्स भी लिखे। मॉडल के चले जाने पर आइए उनके जीवन के ऐतिहासिक सफर पर प्रकाश डालते हैं।

16 की उम्र में की करियर की शुरुआत

मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री (Meher Castelino) का जन्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 1946 को भारत के महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर 16 साल की उम्र में ही कर ली थी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 19-20 साल की उम्र में उन्होंने भारत को पहला मिस इंडिया का खिताब दिलवाया था। साल 1964 में उन्होंने पहली बार ये खिताब भारत को दिलवाया था जो अपने आप में एक इतिहास है। साथ ही इस साल ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वैश्विक फैशन मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट में हुए मिस यूनिवर्स 1964 में और स्पेन के मिस नेशन्स 1964 में भा भाग लिया था।

मेहर कैस्टेलिनो (Meher Castelino) किए 2000 से ज्यादा फैशन शोज

मेहर कैस्टेलिनो (Meher Castelino)  की बात करें तो उनका करियर बहुत एक्स्पैंड रहा। 6 दशक से ज्यादा लंबे करियर के दौरान मेहर ने फैशन और एडिटोरियल की फील्ड में खूब नाम कमाया और लंबे वक्त तक अपना योगदान दिया। @fibre2fashion की रिपोर्ट्स की मानें तो मेहर ने अपने करियर में 2000 से भी ज्यादा लाइव शोज के लिए परफॉर्म किया और अपने ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमर के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चूंकि वे पहली मिस इंडिया थीं तो उन्होंने अपनी इस उप्लब्धि को अपना हथियार बनाकर बड़ी जिम्मेदारी का काम किया और लोगों को ताउम्र इंस्पायर किया। उन्होंने देश-विदेश के 130 के करीब नामी मैगजीन्स और न्यूजपेपर्स के लिए लेख लिखे। एक फुल टाइम फैशन जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने अपना पहला आर्टिकल साल 1973 में लिखा था।

महिला होकर मैन्स फैशन पर लिखी किताब

मेहर कैस्टेलिनो (Meher Castelino)  का नाम कई वजहों से याद रखा जाता है। जिस दौर में महिलाओं को उतनी आजादी नहीं थी और फैशन पर पाबंदियां थीं उस दौर में उन्होंने अपने फैशन सेंस से फैंस को ना सिर्फ इंप्रेस किया बल्कि लोगों के अंदर आत्मविश्वास जगाया। खासकर महिला वर्ग पर उनके व्यक्तित्व और लेखन की छाप बहुत गहरी गई थी। लेकिन ऐसी नहीं है कि उन्होंने सिर्फ महिलाओं को ही प्रेरित किया। इस क्रम में उन्होंने एक किताब भी लिखी थी। मैनस्टाइल के नाम से साल 1987 में उनकी किताब आई थी जो पुरुष के फैशन को लेकर लिखी गई एकमात्र किताब थी।

इसके बाद साल 1994 में उन्होंने Fashion Kaleidoscope के नाम से एक किताब लिखी थी। इसके अलावा उन्होंने विल्स इंडिया फैशन वीक के लिए ऑफिशियल फैशन राइटर के तौर पर काम किया। साथ ही उन्होंने इंडिया बीच फैशन वीक और मिंत्रा फैशन वीक, इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक के लिए भी लिखा। उन्होंने साल 2006 से लैक्मे फैशन वीक के लिए लेख लिखने शुरू किए और अंत तक लिखती रहीं।

कई फैशन इंस्टिट्यूट में निभाया जज का रोल

कैस्टेलिनो (Meher Castelino) ने अपने करियर में कई टॉप फैशन इंस्टिट्यूट्स के लिए जज का रोल भी प्ले किया। साथ ही वे सीएमएआई और एपीक्स अवॉर्ड में भी कई सालों से जज के रोल में नजर आती रहीं। इसके अलावा देश में आयोजित होने वाले कुछ प्रमुख सेमिनार्स में भी उन्होंने फैशन और टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर स्पीचेज दीं जिन्हें काफी सराहा गया। यही नहीं वे पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई के विसलिंग वुड्स फैशन इंस्टिट्यूट और ले मार्क इंस्टिट्यूट ऑफ ऑर्ट एंड फैशन के लिए एडवाइजरी बोर्ड की मेंबर भी रहीं। आज वे जब इस दुनिया में नहीं हैं तो उनके सराहनीय कार्यों को याद किया जा रहा है।

Tags: Meher CastelinoMiss India
Previous Post

धामी सरकार को बड़ा झटका, राज्यपाल ने लौटाया UCC बिल

Next Post

देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा भातखंडे विश्वविद्यालय: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
cm yogi

देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा भातखंडे विश्वविद्यालय: योगी

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan

इन सात गांवों में नहीं मनाया जाता रक्षाबंधन का त्योहार, वजह हैरान कर देगी

31/08/2023
Google

Google ने चुनाव के लिए बनाया खास Doodle, वोटर फिंगर जरिए वोटिंग के लिए किया प्रेरित

26/04/2024
Novak Djokovic

यूएस ओपन में भी नहीं दिखेंगे जोकाेविच

25/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version