• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले फेसबुक पर दोस्ती कर दिया शादी का झांसा, फिर लूट ली अस्मत

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर दोस्ती का दौर सा चल पड़ा है। इसके चलते झांसे में आकर कई लोगों की जिन्दगियां बर्बाद हो रही हैं। लेकिन लोग हैं कि इससे सावधान नहीं रहते। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया जब सीपरी बाजार क्षेत्र की एक लड़की से उसके फेसबुकिया दोस्त ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि अपने भाई के साथ भी हमबिस्तर कराया। यही नहीं गर्भ धारण हो जाने पर फेसबुकिया दोस्त की मां ने शादी की बात करते हुए उसका गर्भपात करा दिया और उसे धमकाकर भगा दिया।

पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो वर्ष पहले मऊरानीपुर निवासी एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। यह युवक झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। उसने एक दिन शादी करने की इच्छा जाहिर की। लड़की उसकी बातों में आ गयी और उसे वह अपने कमरे पर ले गया। जहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार कर वीडियो भी बना लिया।

ट्यूशन पढ़ाने आए मासूम के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

इसके बाद वह वीडियो वाॅयरल की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक दिन युवक ने वीडियो वाॅयरल की धमकी देते हुए अपने भाई के साथ भी युवती को हमबिस्तर होने पर मजबूर किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गयी। जब उसने युवक को यह बात बताई तो युवक ने उसे अपनी मां से मिलवाया।

आरोप है कि मां ने उसे आश्वस्त किया कि अक्षय तृतीया 14 मई 2021 को उसका विवाह करा देंगी। साथ ही गर्भपात की शर्त रखी। मजबूर होकर वह गर्भपात के लिए राजी हो गयी। गर्भपात कराने के बाद अब उसने जब शादी के लिए कहा तो आरोपित फेसबुकिया दोस्त की मां भी पलट गई और भला बुरा कहकर भगा दिया। परेशान युवती ने अब न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

नहर में गिराकर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, कातिल पति गिरफ्तार

Next Post

चुनावी रंजिश के चलते अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
shot

चुनावी रंजिश के चलते अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला को पैर छूने से रोका, फिर किया ये…

14/12/2021
massive fire

विभूतिखंड स्थित होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

13/04/2022
Dhanteras

धनतेरस पर करें ये उपाय, सालभर नहीं होगी धन की कमी

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version