• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूखे कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने पहुंचे पांच लोग, सभी की मौत

Writer D by Writer D
10/04/2024
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
poisonous well water

poisonous well water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। अहमदनगर जिले के नेवासा ब्लॉक के वकाडी गांव में एक पालतू बिल्ली सूखे कुएं (Well) में गिर गई। इस बिल्ली को बचाने के लिए परिवार के पांच लोग कुएं उतरे और सभी की जान चली गई। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। अहमदनगर जिला प्रशासन की बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। आनन-फानन में सूखे कुएं से परिवार के शवों को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे कुएं में पालतू बिल्ली के गिरने के बाद परिवार के लोग उसे बचाने के लिए नीचे उतरे हुए थे। सूखे कुएं (Well) में जहरीली गैस फैली हुई थी। इस कारण जो भी शख्स नीचे उतर रहा था, वह ऊपर नहीं आ सका। परिवार के लोगों का हालचाल जानने के लिए और भी लोग नीचे उतरे और वह भी बाहर नहीं आ सके।

देर रात तक निकाले गए कुएं (Well) से शव

नेवासा पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज धनंजय जाधव ने कहा कि शवों को निकालने का काम बुधवार रात 12।30 बजे तक जारी रहा। जहां एक शव मंगलवार रात करीब 11 बजे निकाला गया, वहीं बाकी शवों को अगले डेढ़ घंटे में निकाल लिया गया। जाधव ने आगे कहा कि पीड़ितों में से एक 35 वर्षीय विजय माणिक काले को कुएं से जल्दी बाहर निकाल लिया गया। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

साइमन हैरिस बने आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कुएं में उतरे पीड़ितों तक ऑक्सीजन पहुंचने और अंदर से गंदगी निकालने के लिए अहमदनगर नगर निगम की टीम ने दो बड़े सक्शन पंप भी लगाए थे। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि सूखे कुएं में जहरीली गैस फैली हुई थी। परिवार के लोगों को बचाने के लिए पांच एंबुलेंस को भी मौके पर तैयार रखा गया था। बिल्ली को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई।

Tags: ahmednagar newsMaharashtra NewsNational news
Previous Post

साइमन हैरिस बने आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

Next Post

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन, गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जीता था अवार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
Peter Higgs

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का निधन, गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जीता था अवार्ड

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने GIS के कार्यस्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

18/01/2023
bjp leader passed away

यूपी विधान परिषद के खंड शिक्षक चुनाव में बीजेपी का परचम

04/12/2020
Murder

समाधान दिवस पर युवक ने मारा खुद को चाकू, मचा हड़कंप

17/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version