• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जहर देकर हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/10/2023
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जहर देकर मार (Murder) दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान संघमित्रा कुम्भारे और रोजा रामटेके के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के पांच सदस्यों की एक महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पैतृक संपत्ति के विवाद और अन्य विवाद में परिवार के सदस्यों को जहर दिया गया।

गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने बताया कि घटना गढ़चिरौली जिले की अहेरी तहसील के गांव महागाओ की है। यहां बीते कुछ दिनों में शंकर पिरु कुम्भारे और उनके परिवार के चार सदस्य अचानक बीमार हुए और 20 दिनों के भीतर पांचों लोगों की मौत हो गई। पहले 20 सितंबर 2023 को शंकर कुम्भारे और उनकी पत्नी विजया कुम्भारे बीमार हुए और उन्हें अहेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नागपुर भेजा गया। जहां 26 सितंबर को शंकर कुम्भारे और अगले दिन यानी 27 सितंबर को विजया कुम्भारे की मौत हो गई।

इसके बाद शंकर की बेटी कोमल दाहागांवकर और शंकर का बेटा रोशन कुम्भारे और रोशन की बेटी आनंदा भी बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो गए। अस्पताल में भी उनकी हालत बिगड़ती गई और 8 अक्तूबर को कोमल, 14 अक्तूबर को आनंदा और 15 अक्तूबर को रोशन कुम्भारे की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं ने इन पांच सदस्यों के अलावा दो अन्य लोगों को भी जहर दिया था लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला रेत कर हत्या, मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि अचानक से परिवार के पांच लोगों की मौत होने पर उन्होंने मामले की जांच गंभीरता से की तो शंकर कुम्भारे की बहू संघमित्रा कुम्भारे और शंकर के साले की पत्नी रोजा रामटेके की संलिप्तता नजर आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और जहर देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsNational news
Previous Post

वर्ल्ड कप में आज बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, चौथी जीत पर नजर होगी रोहित की

Next Post

डेंगू के डंक से लखनऊ बेहाल, अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
Dengue

डेंगू के डंक से लखनऊ बेहाल, अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

यह भी पढ़ें

Achari Laccha Paratha

ऐसे बनाएं टेस्टी अचारी लच्छा पराठा, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

13/08/2024
Fire in Howrah Express

हावड़ा एक्सप्रेस के AC कोच में अचानक लगी आग, मची भगदड़

27/11/2022
लालू यादव Lalu Yadav

लालू का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में आई अपराध की सुनामी

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version