• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्पताल से उपकरण चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार चिकित्सक सहित पांच गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने बड़े अस्पतालों के महंगे जीवन रक्षक उपकरणों को चुराकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य चोरी के उपकरणों को छोटे अस्पतालों में सस्ती कीमतों पर बेचते थे। गिरफ्तार (Arrested) पांच सदस्यों में चार चिकित्सक हैं और खुद भी अस्पताल चलाते हैं। गिरोह के पास से लगभग 20 लाख का उपकरण भी बरामद हुआ है।

सोमवार को पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम ने बताया कि महमूरगंज स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के प्रबंधक सुरेन्द्र उर्फ मनीष सिंह ने भेलूपुर थाने में अस्पताल से उपकरणों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को देखा तो अस्पताल के आईसीयू नर्सिंग कर्मचारी आनंद कुमार को सामान ले जाते देखकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उससे कड़ी पूछताछ की तो जीवन रक्षक उपकरणों की चोरी करने वाले और खरीदने वाले इस गिरोह का खुलासा हो गया।

आंनद ने बताया कि चोरी के उपकरणों को छोटे अस्पतालों के ये चिकित्सक ही खरीदते थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर चोरी के उपकरण खरीदने वाले चार चिकित्सकों को छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चिकित्सकों से पूछताछ में पता चला कि लाखों रुपये की मशीन को आनंद कुमार से चोरी करवाते थे। फिर मात्र दस से पन्द्रह हजार में खरीदते थे।

गिरफ्तार (Arrested) चिकित्सकों में शिवा हॉस्पिटल के डॉ श्याम नारायण मौर्या, ओम हॉस्पिटल के डॉ आशीष कुमार सिंह, श्रेष्ठा हॉस्पिटल के डॉ शिव कुमार यादव, मेडिक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉ अरुण कुमार यादव है। ये चारों अस्पताल पंजीकृत भी नहीं है।

डीसीपी ने बिना पंजीकरण के चल रहे इन चारों अस्पतालों के बारे में जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भी लिखा है। वार्ता में डीसीपी काशी जोन ने इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

Tags: varanasi news
Previous Post

छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा

Next Post

70 लाख रुपया का सागवान की लकड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

70 लाख रुपया का सागवान की लकड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री का भी खाना नहीं पचता : अब्बास अंसारी

01/03/2022
Realme P4x 5G: VC कूलिंग वाला सस्ता 5G फोन! सेल आज से शुरू, हाथों-हाथ पाएं ₹2500 का डिस्काउंट

Realme P4x 5G हिट! VC कूलिंग फोन पर लिमिटेड सेल में भारी डिस्काउंट

10/12/2025
life insurance

कोविड-19 से मरने वाले बीमित व्यक्ति के नॉमिनी को नहीं मिलेगा बीमा का क्लेम

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version