• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट, कार में सवार 5 लोग जिंदा जले

Writer D by Writer D
12/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Yamuna Expressway Accident

Yamuna Expressway Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर भीषण हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, तभी पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर कार बस से भिड़ गई। जिसके चलते दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी। टक्कर के साथ ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई। इस आग की चपेट में कार भी आ गई। कार सवार पांच लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग में जलकर कार के अंदर ही पांचों की मौत हो गई।

हादसे (Accident) के बाद बस और कार धू-धू कर जलने लगे। बस यात्री तो कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन कार सवार लोगों को मौका नहीं मिला। कार के अंदर ही वो जिंदा जल गए। डबल डेकर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्री घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, 40 यात्री घायल

घटना की सूचना मिलते ही फौरन आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खुद डीएम और एसएसपी घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएसपी ने बताया- ये हादसा आज सुबह महावन थाना के आगरा-नोएडा पटरी पर माइलस्टोन 117 के पास हुआ है। बस का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित हो गई, तभी पीछे से स्विफ्ट कार उससे भिड़ गई। भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कार सवार बाहर नहीं निकल पाए। झुलसने से 5 सवारियों की मौत हुई है। कुछ बस यात्री भी घायल हुए हैं। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

Tags: accident newsmathura newsroad accidentup newsyamuna expressway accident
Previous Post

भारत की कूटनीतिक जीत, कतर की जेल से रिहा हो लौटे पूर्व नौसैनिक

Next Post

‘… मलाल रहेगा मुझे, जयंत चौधरी की भाजपा से करीबी पर टिकैत नाखुश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Naresh Tikait, Jayant Chaudhary

'... मलाल रहेगा मुझे, जयंत चौधरी की भाजपा से करीबी पर टिकैत नाखुश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Dream

लाल अंगूर खाने के होते है कई फायदे, जानें जरूर

16/08/2025
असम कांग्रेस में कई विधायक बगावत पर उतरे Many MLAs in Assam congress rebel

असम कांग्रेस में कई विधायक बगावत पर उतरे, दो विधायकों ने अमित शाह से की मुलाकात

27/12/2020
शरद पवार Sharad Pawar

एनसीपी प्रमुख शरद पवार : बिना वजह उनके बयान को दिया जा रहा महत्व

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version