• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच मेडिकल छात्र गंगा में डूबे, दो को बचाया गया

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Drowned

Drowned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूँ। जिले के कोतवाली उझानी क्षेत्र में शनिवार को स्नान के दौरान पांच मेडिकल छात्र गंगा में डूब (Drown) गये जिनमें से दो को बचा लिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर आज दोपहर स्नान करते समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पांच छात्र गंगा के गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से दो छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य तीन छात्रों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2019 बैच के एमबीबीएस के पांच छात्र जय मौर्य निवासी जौनपुर, पवन प्रकाश निवासी बलिया, नवीन सेंगर निवासी हाथरस, अंकुश गहलोत निवासी भरतपुर राजस्थान एवं प्रमोद यादव निवासी गोरखपुर बिना कोई सूचना दिए कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान को गए थे, जहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से उक्त पांचों डूब गए।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश गहलोत और प्रमोद यादव को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है जबकि जय मौर्य, पवन प्रकाश एवं नवीन सेंगर की तलाश प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 13.30 बजे कछला गंगा घाट पर स्नान करने के स्थान से दूर हट कर श्मशान घाट के निकट,राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के छात्र गंगा में स्नान करते समय गंगा के गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश गहलौत (23) और प्रमोद यादव (22) को सकुशल बचा लिया गया जबकि शेष तीन छात्र नवीन सेंगर(22), पवन यादव(24) और जय मौर्य (26) की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।

जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने बताया कि उनकी देखरेख में पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक लापता तीनों छात्रों में से किसी का कुछ भी पता नहीं चल सका है। स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन के गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Tags: Badayun News
Previous Post

18 लाख 82 हजार 229 दीयों की रोशनी से जगमगायी महाकाल की नगरी

Next Post

डकैतों का तांडव, महिला की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर CEO की रेस में 16 नाम, अब 3 पर फैसला

13/08/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Part of a two-storey house collapsed.
उत्तर प्रदेश

बदायूं में दो मंजिला मकान का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत

13/08/2026
Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
Next Post
murder

डकैतों का तांडव, महिला की हत्या

यह भी पढ़ें

GD constable recruitment

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जीडी कांस्टेबल की निकलेगी बंपर भर्ती

07/01/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि

23/01/2024
drone attack

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, 15 लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में डूबे

11/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version