• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली हुए ढेर, मौके से हथियार बरामद

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। उस मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग एनकाउंटर में कुल पांच नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। ये मुठभेड़ उस समय हुई जब जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। तब फोर्स पर तीन बार नक्सलियों द्वारा हमला किया गया, लेकिन हर बार सुरक्षाबलों की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया और जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों ने अपनी जान गंवाई।

जानकारी मिली है कि मुठभेड़ बस्तर के नारायणपुर जिले में हुई है। नक्सलियों को मार गिराने के बाद मौके से कई सारे हथियार और दैनिक इस्तेमाल की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। बताया गया है कि पुलिस ने 1 नग 303 बोर रायफल,1 नग 315 बोर बंदूक, विस्फोटक पदार्थ, माओवादियों की कैम्प सामग्री बरामद की है।

वहीं पुलिस द्वारा तीसरी मुठभेड़ में भी दो नक्सलियों को मारा गया है। वहां भी मौके से 1 नग .303 बोर रायफल, 1 नग 315 बोर बंदूक, विस्फोटक पदार्थ, कैम्प सामग्री जब्त की गई है। इस मुठभेड़ के बारे में पुलिस महानिरीक्षक ने विस्तार से बताया है। उनके मुताबिक अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ हुई थी और हर जगह सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी।

भारी बारिश में दीवार गिरी, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ देखने को मिली है। कोशिश तो यही है कि जल्द से जल्द हर क्षेत्र को नक्सलियों के खौफ से मुक्त किया जाए, लेकिन अभी वो मिशन अधूरा ही है। रोज की मुठभेड़ होती हैं, मौतें होती हैं और स्थानीय लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर दिखते हैं। अभी के लिए नारायणपुर इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी भी नक्सलियों की धरपकड़ की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी एक महिला नक्सली को मारा गया था। उस समय भी मौके से कई बड़े हथियार बरामद हुए थे। उस लिस्ट में एके 47 समेत तीन हथियार शामिल थे। कहा गया कि इसके बाद ही नक्सली फिर हिंसक हुए और उन्होंने सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर हमला किया। पहले उनकी तरफ से फायरिंग की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

Tags: chattosgarh crime newscrime newsNational newsNaxalite encounter
Previous Post

कृषि मंत्री ने लापरवाही के चलते उप निदेशक कृषि को किया निलंबित

Next Post

बुजुर्ग पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Next Post
gaziabad case

बुजुर्ग पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

यह भी पढ़ें

Gulab Devi

योगी सरकार की शिक्षा मंत्री सड़क हादसे में घायल, काफिले की गाड़ियों की हुई थी आपस में टक्कर

08/07/2025
CM Yogi

सेवा व संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे सीएम योगी

01/07/2023
सुशील कुमार मोदी

सुशील मोदी ने कहा- वायु प्रदूषण से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version